शादी-ब्याह के सीजन में सोशल मीडिया पर कई मजेदार और दिलचस्प वीडियो वायरल होते रहते हैं. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें दो भाई अपनी बहन की संगीत सेरेमनी में जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में दोनों भाई स्टेज पर पूरे जोश के साथ डांस करते दिखाई देते हैं. उनकी एनर्जी और एकदम तालमेल के साथ किए गए स्टेप्स को देखकर लोग काफी इंप्रेस हो रहे हैं.
‘शरारत' गाने पर किया शानदार डांस
वायरल वीडियो में दोनों भाई पारंपरिक कुर्ता-पायजामा पहनकर स्टेज पर डांस करते नजर आते हैं. वे शरारत गाने पर शानदार परफॉर्मेंस देते हैं. यह गाना फिल्म धुरंधर का है, जिसमें अभिनेता रणवीर सिंह नजर आए थे. वीडियो में दोनों भाई पूरी एनर्जी के साथ एकदम सिंक्रोनाइज्ड स्टेप्स करते हैं, जिससे लगता है कि उन्होंने इस डांस की अच्छी-खासी प्रैक्टिस की थी.
देखें Video:
स्टेज पर छा गए दोनों भाई
डांस के दौरान उनकी केमिस्ट्री और स्टेज प्रेजेंस इतनी शानदार थी कि कार्यक्रम में मौजूद मेहमान भी झूम उठे. दर्शकों ने तालियां बजाकर और शोर मचाकर उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ की. यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर वैभव खर ने शेयर किया था. वीडियो के कैप्शन में लिखा था, जब बहन दुल्हन होती है, लेकिन असली शो भाई करते हैं.
सोशल मीडिया पर लोगों ने की तारीफ
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और इसे लाखों लोग देख चुके हैं. अब तक इस वीडियो को 40 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स ने भाइयों की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की है. एक यूजर ने लिखा, यह तो ओरिजिनल से भी बेहतर लग रहा है. स्टेप्स और एनर्जी कमाल की है. दूसरे यूजर ने कहा, यह इस गाने पर अब तक की सबसे बेहतरीन पुरुष कोरियोग्राफी है. बताया जा रहा है कि शरारत गाने को गायिका मधुबंती बागची ने आवाज दी है. इस गाने में अभिनेत्री आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा भी नजर आती हैं.
यह भी पढ़ें: गैस खत्म हो गई तो क्या हुआ! लोगों ने खाना बनाने के ऐसे-ऐसे जुगाड़ निकाले कि Video वायरल हो गया
4 साल में 3.5 लाख से 65 लाख पहुंची सैलरी! सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बताया सीक्रेट, सफलता की कहानी वायरल
देखी नहीं होगी चोरी की ऐसी तरकीब! हैदराबाद के बड़े अस्पताल में हो गया खेल, Video से खुली पोल














