जब विदेशी दामाद ने छुए पैर… 89 साल की इंडियन दादी का रिएक्शन हो गया वायरल, देख भावुक हो जाएंगे आप

ब्रिटिश पति का यह छोटा सा सम्मान भरा कदम लाखों लोगों के दिल को छू गया. यह वीडियो हमें सिखाता है कि अगर दिल में सम्मान हो, तो भाषा और संस्कृति कभी भी दीवार नहीं बनती.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
न भाषा मिली, न शब्द… फिर भी बन गया रिश्ता, ब्रिटिश पति का ये जेस्चर वायरल

सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक और दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक ब्रिटिश शख्स अपनी भारतीय पत्नी की 89 साल की परदादी से मिलते हुए नजर आता है, और उसका एक छोटा सा जेस्चर लोगों का दिल जीत लेता है. यह वीडियो इंस्टाग्राम पेज @the.brit.bong.diary पर शेयर किया गया है, जिसे कपल Conor और Mrittika चलाते हैं.

बिना भाषा के मिला अपनापन

वीडियो में दिखता है कि जब Conor अपनी पत्नी की परदादी से मिलता है, तो दोनों के बीच कोई कॉमन भाषा नहीं होती. इसके बावजूद वह भारतीय परंपरा निभाते हुए झुककर उनके पैर छूता है और आशीर्वाद लेता है. परदादी भी उसे प्यार से आशीर्वाद देती हैं. यह पल इतना सच्चा और भावुक होता है कि देखने वालों की आंखें नम हो जाती हैं.

देखें Video:

भाषा की जरूरत ही नहीं पड़ी...

वीडियो पर लिखा टेक्स्ट इस पल को और खास बना देता है. मेरे ब्रिटिश पति और मेरी 89 साल की परदादी के बीच कोई कॉमन भाषा नहीं है, बस प्यार और सम्मान है. कपल ने कैप्शन में भी बताया, कि उस एक पल में भाषा मायने नहीं रखती थी. एक साधारण सा जेस्चर ही काफी था, जिससे Conor अब विदेशी नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा बन गया.

Advertisement

सोशल मीडिया पर मिल रहा प्यार

इस वीडियो को देखने के बाद लोग भावुक हो गए हैं और जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, सम्मान एक ऐसी भाषा है, जिसे हर कोई समझता है. दूसरे ने कहा, यह बहुत खूबसूरत पल है, प्यार की कोई भाषा नहीं होती. कई लोगों ने ब्रिटिश पति की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय संस्कृति को दिल से अपनाया.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

Advertisement

यह भी पढ़ें: वायरल पीले थैले को Balenciaga का'ट्रैश बैग' समझ बैठे लोग, अब सामने आई सच्चाई, जानकर चौंक जाएंगे आप!

प्रोफेसर का ऐसा टैलेंट नहीं देखा होगा! दमदार आवाज में महबूबा' गाकर मचा दिया धमाल, सुनकर झूम उठे स्टूडेंट्स

60 की उम्र में आंटी ने लिया बड़ा फैसला, बोलीं- अब किसी को खुश नहीं करना! बताई ऐसी बात सुनकर रो पड़े लोग

Featured Video Of The Day
Jashpur Plane Crash Breaking News: जशपुर में प्लेन क्रैश, जमीन से 30 फीट ऊपर उड़ रहा था
Topics mentioned in this article