दिल्ली वाले कितने लकी हैं... मेट्रो में फटे पैंट में, टूटा चश्मा लगाकर लड़के ने टिंकू जिया पर किया डांस, Video वायरल

एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें एक लड़का 'टिंकू जिया' गाने पर अतरंगी डांस करता नजर आ रहा है, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हैरानी भी जता रहे हैं और हंस-हंसकर लोटपोट भी हो रहे हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
मेट्रो में फटा पैंट पहनकर और टूटा चश्मा लगाकर लड़के ने टिंकू जिया पर किया डांस

इंटरनेट पर आए दिन मेट्रो से जुड़े एक से बढ़कर एक वीडियो सामने आते रहते हैं. इन वीडियो में कभी कोई चलती मेट्रो में जबरदस्त ठुमके लगाते नजर आता है, तो कभी कोई अजीबोगरीब हरकतें कर के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचते हुए दिखाई पड़ता है. वहीं कुछ वीडियो ऐसे भी हैं, जिन्हें देखकर खुद की हंसी पर कंट्रोल कर पाना मुश्किल हो जाएगा. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें एक लड़का 'टिंकू जिया' गाने पर अतरंगी डांस करता नजर आ रहा है, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हैरानी भी जता रहे हैं और हंस-हंसकर लोटपोट भी हो रहे हैं. 

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का मेट्रो में फटा पैंट पहने और आंखों में टूटा चश्मा लगाए डांस कर रहा है. लड़का टिंकू जिया गाने पर डांस कर रहा है. लड़के ने डांस करते हुए हाथ में मोबाइल ले रखा है और कान में हेडफोन लगाए हुए है. लड़का डांस करते हुए इतने फनी स्टेप्स कर रहा है कि मेट्रो में बैठे सभी यात्री उसे देखकर अपनी हंसी को रोक ही नहीं पा रहे हैं. लड़के का डांस देखकर सभी को हंसी आ रही है. कुछ लोग तो अपने मोबाइल से लड़के का वीडियो भी बना रहे हैं.

देखें Video:

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर delhi.connection नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है- नया नमूना इन मेट्रो. वीडियो को अबतक 3 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग वीडियो पर ढेरों मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- अच्छा है सबका मन लगा रहता है. दूसरे ने लिखा- दिल्ली वाले कितने लकी हैं. तीसरे ने लिखा- जब मैं चढ़ता हूं तब ये सब क्यों नहीं होता. चौथे ने लिखा- मेट्रो में कबूतर आ गया अब निकलने के लिए तड़प रहा है. इस वीडियो के बारे में आपका क्या कहना है? कमेंट करके बताइए.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Amit Shah Lok Sabha Speech: संसद में बड़ा ऐलान, अमित शाह की शपथ 'नक्सल मुक्त भारत' | NDTV India
Topics mentioned in this article