19 साल की उम्र, न कॉलेज न डिग्री, फिर भी BMW में मिली जॉब, सोशल मीडिया ने ऐसे बदली किस्मत!

19 साल की एक युवती को बिना किसी कॉलेज डिग्री के BMW में नौकरी मिलने की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस घटना ने स्किल बनाम डिग्री और पर्सनल ब्रांडिंग के महत्व पर नई बहस छेड़ दी है. जानिए कैसे सोशल मीडिया ने बदल दी उसकी किस्मत.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बिना डिग्री 19 साल की लड़की को BMW में नौकरी! सोशल मीडिया ने बदली किस्मत

आज के समय में जहां अच्छी नौकरी के लिए डिग्री और अनुभव को जरूरी माना जाता है, वहीं 19 साल की एक युवती ने इस धारणा को चुनौती दे दी है. बिना किसी कॉलेज डिग्री के उसने दुनिया की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी BMW में नौकरी हासिल कर ली और अब उसकी कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

क्या है पूर मामला?

यह मामला 19 साल की कंटेंट क्रिएटर Gauri M से जुड़ा है, जिन्हें BMW में फुल-टाइम पर्सनल मार्केटिंग रोल का ऑफर मिला. इस कहानी को LinkedIn पर शेयर किया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया.

पोस्ट के मुताबिक, इस रोल के लिए आमतौर पर करीब 5 साल का अनुभव मांगा जाता है. लेकिन, गौर करने वाली बात यह है कि Gauri के पास न तो डिग्री थी और न ही कोई कॉर्पोरेट अनुभव. उनकी सबसे बड़ी ताकत थी उनकी मजबूत पर्सनल ब्रांडिंग.
- LinkedIn पर 65,000+ फॉलोअर्स
- Instagram पर 35,000+ फॉलोअर्स
- लगातार कंटेंट शेयर करने की आदत

खुद गौरी ने क्या कहा?

Gauri ने अपनी LinkedIn पोस्ट में लिखा- मुझे दुनिया की सबसे बड़ी कार कंपनियों में से एक से जॉब ऑफर मिला. मैंने किसी को पिच नहीं किया, कोई ईमेल नहीं भेजा फिर भी ऑफर मिला. एक ही हफ्ते में मुझे तीन जॉब ऑफर मिले.

Advertisement

पर्सनल ब्रांडिंग की ताकत

एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह किस्मत नहीं, बल्कि पर्सनल ब्रांडिंग का असर है. उन्होंने बताया कि गौरी पहले भी टाटा मोटर्स के साथ काम कर चुकी हैं और लगातार अपने विचार सोशल मीडिया पर शेयर करती रही हैं.

छिड़ी बहस: स्किल vs डिग्री

इस खबर के बाद इंटरनेट पर बहस शुरू हो गई. सपोर्ट में जो लोग हैं उनका कहना है कि स्किल और टैलेंट डिग्री से ज्यादा जरूरी हैं. पर्सनल ब्रांडिंग से बड़े मौके मिल सकते हैं. सोशल मीडिया आज करियर का बड़ा टूल बन चुका है. वहीं, कुछ लोग इसकी आलोचना भी कर रहे हैं. उनका कहना है कि हर इंडस्ट्री में डिग्री जरूरी होती है. यह मामला हर किसी पर लागू नहीं होता.

Advertisement

यह भी पढ़ें: असली बच्चे जैसे दिखने वाली ये डॉल्स क्यों बन रहीं लोगों का सहारा? बच्चों की तरह प्यार कर रहे लोग, वजह कर देगी हैरान

20 साल के बिना अनुभव वाले लड़के को CEO ने दिया मौका, आज वही है कंपनी का टॉप इंजीनियर

छींक के साथ नाक से निकले 1 इंच के जिंदा कीड़े, महिला को हुआ अजीब इंफेक्शन, हालत देख डॉक्टरों के भी उड़े होश

Featured Video Of The Day
CCTV: महाराष्ट्र में हादसे का खौफनाक मंजर, सड़क पर ऑटो-बाइक को रौंदती चली गई कार