अमेरिकी मछुआरे ने पकड़ा मछली की तरह दिखाई देने वाला मगरमच्छ, देखते ही उड़ जाएंगे होश

Fisherman Caught Crocodile: सोशल मीडिया पर मछली की तरह दिखने वाले विशालकाय मगरमच्छ का शिकार कर एक अमेरिकी मछुआरा सुर्खियां बटोर रहा है, जिसे देख हर कोई हैरान है.गौर करने वाली बात तो यह है कि यह मगरमच्छ हूबहू मछली की तरह दिखाई देता है.

Advertisement
Read Time: 24 mins

US Fisherman Catches Giant Alligator Gar: आपने आज तक लोगों को मछलियों (fish) का शिकार करते देखा होगा या फिर सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी को मगरमच्छ (Crocodile) का शिकार करते देखा है? ऐसा करना तो दूर, ऐसा करने के बारे में सोचने तक में अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाएंगे, लेकिन हाल ही में एक मछुआरे (Fisherman) ने ऐसा कर दिखाया है. सोशल मीडिया (Social Media)  पर इन दिनों एक अमेरिकी मछुआरा मगरमच्छ के शिकार करने की खबर से खूब सुर्खियां बटोर रहा है. गौर करने वाली बात तो यह है कि यह मगरमच्छ हूबहू मछली की तरह दिखाई देता है.

IAS अधिकारी ने शेयर की भरूच कलेक्टर की 10वीं की मार्कशीट, गणित में थे 36 और अंग्रेजी में थे 35 नंबर

इंटरनेट पर मगरमच्छ के शिकार करने की खबर से सुर्खियां बटोर रहे शख्स का नाम एडगर बताया जा रहा है, जिसने एक धनुष और तीर (bow and arrow) की मदद से एक विशाल और अजीबोगरीब दिखने वाले मगरमच्छ को पकड़ा है. वायरल हो रहा यह वीडियो टेक्सास (Texas) के फाल्कन झील के तट का बताया जा रहा है, जहां मछुआरे ने धनुष और तीर की मदद से मछ्ली जैसे दिख रहे इस मगरमच्छ का शिकार किया. 

Advertisement

Optical Illusion: समझते हैं खुद को जीनियस तो 20 सेकंड में इस तस्वीर से खोज निकालिए छिपा भेड़िया

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मछली की तरह दिखने वाले 7 फुट, 8 इंच के इस विशाल और अजीबोगरीब मगरमच्छ के वीडियो (video) को मछुआरे एडगर के भाई गेरार्डो बेनिटेज (Gerardo Benitez) ने अपने फेसबुक (Facebook) अकाउंट से शेयर किया है. शेयर की गई इस पोस्ट में मछुआरे एडगर के बगल में विशालकाय मगरमच्छ को देखा जा सकता है. इस पोस्ट पर अब तक कई लोग लाइक कर चुके हैं, जिसका सिलसिला अभी भी जारी है. वहीं, एक हजार से अधिक लोगों ने इस पोस्ट को शेयर भी किया है. पोस्ट देखने के बाद लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि, 'जानवरों के साथ ऐसा व्यवहार कोई नैतिकता नहीं है, विशाल प्रजनकों का शिकार नहीं करना चाहिए.' 

Advertisement

Video: इस शख्स ने कर दिया कमाल! साइकिल से ही निकल पड़ा है हजारों KM दूर हज यात्रा के लिए

Advertisement

न्यूज़वीक के अनुसार (According to Newsweek), घड़ियाल गार (alligator gars) की यह सबसे बड़ी प्रजाति है और यह 10 फीट तक लंबी हो सकती है. वे बहुत लंबे समय तक जीवित भी रह सकते हैं, जिसका अनुमान मछली के आकार से लगाया जा सकता है. विश्व रिकॉर्ड लगभग 9 फीट लंबा था और 90 साल से अधिक पुराना होने का अनुमान है.
 

Advertisement

देखें वीडियो- राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा अपनी फिल्म 'हिट' का प्रोमोशन करते आए नजर

Featured Video Of The Day
Jammu Kashmir Assembly Elections: क्यों हो रही है आतंकियों को लेकर सियासत चुनावों में