अंगूठी पहनाने के बाद लड़की ने छुए लड़के के पैर, तभी लड़के ने की ऐसी हरकत, पिता ने जड़ दिया थप्पड़

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़का-लड़की एक दूसरे के आमने सामने खड़े हैं. परिवार के लोग और कुछ रिश्तेदार भी दिख रहे हैं. पहले लड़की लड़के को अंगूठी पहनाती है और फिर नीचे झुककर लड़के के पैर छू लेती है.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins

सोशल मीडिया पर शादी-विवाह के वीडियोज़ देखने को मिलते रहते हैं. लोग ऐसे वीडियो को देखना पसंद भी करते हैं. शादी-विवाह के दौरान कुछ ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखने के बाद हमें हंसी आती है. अभी हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सगाई चल रही है, जहां अंगूठी पहनाने के बाद लड़की, लड़के का पैर छूती है. उसके बाद लड़का भी लड़की को अंगूठी पहनाता है, लेकिन आगे जो हुआ वो आपने शायद पहले नहीं देखा होगा.

देखें Video:

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़का-लड़की एक दूसरे के आमने सामने खड़े हैं. परिवार के लोग और कुछ रिश्तेदार भी दिख रहे हैं. पहले लड़की लड़के को अंगूठी पहनाती है और फिर नीचे झुककर लड़के के पैर छू लेती है. इसके बाद लड़का भी अंगूठी पहनाता है और वो भी लड़की की तरह ही उसके पैर छू लेता है. इतनेमें  लड़के के पिता पीछे से उसे ज़ोर का थप्पड़ मारते हैं.

ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है. वीडियो को इंस्टाग्राम पर mohan_kushwaha_8555 नाम के यूजर ने शेयर किया है. वीडियो पर अबतक 87 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. वीडियो पर लोग ढेरों कमेंट्स भी कर रहे हैं. वहीं कुछ लोग लड़के की तारीफ कर रहे हैं कि लड़के ने लड़की को अपने बराबार समझा. तो कुछ लोग लड़के का जमर मज़ाक उड़ा रहे हैं.

Advertisement

सड़कों के नाम बदलने को लेकर राजनीति के पीछे आखिर क्या सोच है बीजेपी की?

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: ईरान से कैसे हुआ अमेरिकी पायलट का Rescue? |Bharat Ki Baat Batata Hoon