ऑफिस पॉलिटिक्स में न पड़ने की सजा! 6 साल की वफादारी के बाद भी चली गई नौकरी, बॉस को बाद में समझ आई उसकी अहमियत

6 साल तक कंपनी के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले कर्मचारी को प्रमोशन नहीं मिला. जब नए MBA को मौके मिलने लगे तो उसने इस्तीफा देकर नया काम शुरू किया. कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
मेहनत की कदर नहीं हुई: 6 साल से काम कर रहे कर्मचारी ने छोड़ी नौकरी

किसी भी कंपनी में कर्मचारियों की वफादारी और मेहनत को सफलता की सबसे बड़ी कुंजी माना जाता है. अक्सर लोगों को लगता है कि अगर वे ईमानदारी से काम करेंगे, देर तक रुकेंगे और कंपनी के लिए अतिरिक्त प्रयास करेंगे तो एक दिन उनकी मेहनत जरूर पहचानी जाएगी. लेकिन, हकीकत हमेशा ऐसी नहीं होती. हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक कहानी ने इस सच्चाई को उजागर किया है कि कई बार सालों की मेहनत के बावजूद कर्मचारियों को वह सम्मान या अवसर नहीं मिलता जिसके वे हकदार होते हैं.

6 साल तक चुपचाप करता रहा मेहनत

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने अपने ऑफिस के एक कर्मचारी की कहानी शेयर की. उसने बताया कि उसके ऑफिस में एक शख्स 6 साल से काम कर रहा था. वह हर दिन सबसे पहले ऑफिस पहुंचता था और सबसे आखिर में निकलता था. कंपनी की सिस्टम से जुड़ी समस्याएं हों या तकनीकी दिक्कतें, लगभग हर मुश्किल समय में उसी कर्मचारी को बुलाया जाता था. रात के दो बजे भी अगर कोई सिस्टम खराब हो जाए तो सबसे पहले उसी को फोन किया जाता था. वह कई रिपोर्ट्स तैयार करता था, जिन्हें बाद में कंपनी के बड़े अधिकारी बोर्ड मीटिंग में पेश करते थे, लेकिन उनमें उसका नाम शायद ही कभी सामने आता था. फिर भी उसने कभी शिकायत नहीं की. वह सिर्फ इतना कहता था कि वह ऑफिस की राजनीति में नहीं पड़ता.

नए MBA के आते ही बदल गया माहौल

कहानी में बताया गया कि कुछ समय पहले ऑफिस में 26 साल का एक नया कर्मचारी शामिल हुआ. उसके पास MBA की डिग्री थी और वह काफी आत्मविश्वासी था. सिर्फ 3 महीनों के भीतर उसे उन मीटिंग्स में बुलाया जाने लगा, जिनमें उस पुराने कर्मचारी को कभी मौका नहीं मिला था. विडंबना यह थी कि वही सीनियर कर्मचारी उसे कंपनी के सिस्टम समझा रहा था और काम के कई ऐसे शॉर्टकट बता रहा था, जिन्हें सीखने में उसे वर्षों लगे थे. जब उससे पूछा गया कि क्या उसे यह सब देखकर बुरा नहीं लगता, तो उसने शांत तरीके से जवाब दिया. मैं कंपनी के प्रति वफादार था, अपने उद्देश्य के प्रति नहीं. उस कर्मचारी ने कहा, कि पहले उसे बुरा लगता था, लेकिन बाद में उसे एक बात समझ में आई. उसके शब्दों में, मैं कंपनी के प्रति वफादार था, अपने उद्देश्य के प्रति नहीं और ये दोनों चीजें एक जैसी नहीं होतीं. इस बात को समझने के दो हफ्ते बाद उसने नौकरी से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद उसने अपने अनुभव और ज्ञान का इस्तेमाल करके अपना काम शुरू कर दिया.

Advertisement

इस्तीफे के बाद हुई असली पहचान

कहानी का सबसे दिलचस्प हिस्सा तब सामने आया जब उस कर्मचारी के जाने के बाद कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर ने पूरे स्टाफ को एक ईमेल भेजा. ईमेल में लिखा गया कि उसका जाना कंपनी के लिए बड़ा नुकसान है. लेकिन, जिस कर्मचारी ने 6 साल तक कंपनी के लिए मेहनत की, उसका नाम पहले कभी इस तरह की ईमेल में नहीं आया था. उसकी असली अहमियत तब समझ आई जब वह कंपनी छोड़ चुका था.

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

इस कहानी पर सोशल मीडिया पर हजारों लोगों ने अपनी राय दी. एक यूजर ने लिखा, किसी कंपनी के लिए मूल्यवान होना और कंपनी में दिखाई देना दो अलग चीजें हैं. एक आपको काम में बनाए रखता है, दूसरा आपको आगे बढ़ाता है. दूसरे यूजर ने कहा, बिना ताकत के वफादारी अक्सर शोषण बन जाती है. जिस दिन उसने खुद को चुना, उसी दिन लोगों को उसकी कीमत समझ आई. कुछ लोगों ने यह भी कहा, कि कई कंपनियों में जो लोग ज्यादा बोलते हैं या खुद को ज्यादा दिखाते हैं, उन्हें जल्दी पहचान मिलती है, जबकि चुपचाप मेहनत करने वाले कर्मचारी अक्सर नजरअंदाज हो जाते हैं.

Advertisement

इस कहानी ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या सिर्फ वफादारी और मेहनत ही करियर में आगे बढ़ने के लिए काफी है, या फिर सही समय पर खुद की काबिलियत को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: सिंगापुर में रहना सब्र का इम्तिहान है... भारतीय महिला ने बताया कितना मुश्किल है वहां रहना, जानिए क्यों?

कौन हैं मुंबई की TTI सुधा द्विवेदी? जिन्होंने एक दिन में बना डाला ऐसा रिकॉर्ड, किरण मजूमदार-शॉ ने भी की तारीफ

Advertisement

11 लाख कमाने वाली लड़की ने की ऐसे दूल्हे की डिमांड, मैचमेकिंग कंपनी ने क्लाइंट को कर दिया बैन! वजह चौंका देगी

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: India में कोई Lockdown नहीं लगेगा! Oil पर रूस से भारत की बड़ी डील!