बेंगलुर में अकेले रहने वाली 22 साल की श्रधा सैनी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. उन्होंने अपने Gen Z एक्सपेंस यानी हर महीने होने वाले खर्चों का खुलासा एक वीडियो में किया, जिसके बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है. उनका कहना है कि आज की युवा पीढ़ी अपने ऊपर खर्च करने और खुद को प्राथमिकता देने में विश्वास रखती है.
कहां-कहां खर्च करती हैं पैसे?
श्रधा ने अपने मासिक खर्चों को विस्तार से बताया, जो कुछ लोगों को हैरान कर गया-
- फूल खरीदना: महीने में 2–3 बार, करीब 2,000 रु
- मेंटल हेल्थ थेरेपी: लगभग 10,000 हर महीने रु
- संडे ब्रंच: हर रविवार बाहर जाना, कुल 2,000 रु
- ग्रूमिंग (मसाज, पेडीक्योर): 5,000 रु
- नेल अपॉइंटमेंट: 3,000 रु
- एस्थेटिक आइटम्स: 1,000 रु
- जर्नल/सेल्फ-रिफ्लेक्शन टूल्स: 2,000 रु
उन्होंने बताया कि वीकेंड्स को वह खास तौर पर 'सेल्फ-केयर' के लिए रखती हैं.
देखें Video:
क्यों करती हैं इतना खर्च?
श्रधा का मानना है कि मेंटल हेल्थ और खुद की खुशी सबसे जरूरी है. उनके अनुसार, पहले (मिलेनियल दौर में) लोग खुद पर इतना खर्च करने को जरूरी नहीं मानते थे, लेकिन अब Gen Z अपनी जरूरतों और मानसिक शांति को प्राथमिकता देता है.
लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया
इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने अलग-अलग राय दी. कुछ लोगों ने सपोर्ट करते हुए कहा- खुद पर खर्च करना और सेल्फ-लव को बढ़ावा देना अच्छी बात है. वहीं, कुछ लोगों ने सवाल भी उठाए- 2000 रु के फूल खरीदने की जगह सस्ते में भी मिल सकते हैं. एक यूजर ने सुझाव दिया- अगर सुबह जल्दी मार्केट जाओ तो यही फूल 200 रु में मिल जाएंगे.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: स्ट्रीट फूड या गोल्ड माइन? इस गोलगप्पे वाले की कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश, वायरल Video पर छिड़ी बहस
बाइक चलाने के लिए कुत्ते को बनाया इंजन! चीन का Video देख सोशल मीडिया पर भड़के लोग
भारत का अनोखा रेलवे स्टेशन, जहां साल में सिर्फ 2 बार आती है ट्रेन! वजह जानकर रह जाएंगे हैरान














