11 साल का बच्चा उड़ा रहा प्लेन! छोटे पायलट ने की ऐसी लैंडिंग, देखकर किसी भी नहीं हो रहा यकीन

11 साल के बच्चे ने प्लेन की शानदार 'टच एंड गो' लैंडिंग कर सबको चौंका दिया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग उसकी स्किल्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
11 साल के ‘छोटे पायलट’ ने कर दिखाया कमाल, वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक 11 साल के बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेहद आत्मविश्वास के साथ प्लेन उड़ाता नजर आ रहा है. इस बच्चे की फ्लाइंग स्किल्स देखकर लोग हैरान रह गए हैं और उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

7 साल की उम्र से शुरू किया सफर

इस बच्चे का नाम ऋषि है, जो पायलट बनने की ट्रेनिंग ले रहा है. खास बात यह है कि उसने महज 7 साल की उम्र से ही उड़ान सीखनी शुरू कर दी थी. अब 11 साल की उम्र में वह जिस आत्मविश्वास और कंट्रोल के साथ प्लेन संभाल रहा है, वह काबिल-ए-तारीफ है.

'टच एंड गो' लैंडिंग ने जीता दिल

वीडियो में ऋषि कैलिफोर्निया के ऑक्सनार्ड एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग के दौरान 'टच एंड गो' लैंडिंग करता नजर आता है. इस प्रक्रिया में विमान रनवे को हल्के से छूता है और फिर तुरंत दोबारा उड़ान भरता है. यह एक बेसिक लेकिन काफी मुश्किल ट्रेनिंग एक्सरसाइज मानी जाती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋषि ने रनवे 25 पर बहुत ही स्मूद तरीके से लैंडिंग की.

देखें Video:

Advertisement

इंस्ट्रक्टर भी उसकी तारीफ करते हुए कहते हैं, बहुत बढ़िया लैंडिंग. इसके बाद ऋषि तुरंत विमान की पावर बढ़ाता है, फ्लैप्स एडजस्ट करता है और फिर से उड़ान भर लेता है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस वीडियो को अब तक 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग इस छोटे पायलट की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. कई यूजर्स ने मजाक में कहा कि यह बच्चा तो हमसे बेहतर प्लेन उड़ा रहा है, जितना हम कार भी नहीं चला पाते.

Advertisement

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: 50 घंटे की ड्यूटी के बाद थकी हुई घर लौटी सर्जन बहू, सास ने उतारी आरती, लेकिन इस एक बात से नाराज हुए लोग

8वीं पास शख्स का कमाल! जुगाड़ से बना डाला 'विश्वगुरु चूल्हा', 30 मिनट में 25 लोगों का खाना हो जाता है तैयार

बिना विदेश गए कमरे में बैठ-बैठे मिली 1.8 रु करोड़ की नौकरी, भारतीय इंजीनियर का फॉर्मूला कर देगा हैरान

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War | दुनिया को मूर्ख बना रहे Trump? ऑपरेशन 'FOOL' के पीछे ये खेल
Topics mentioned in this article