मल दान करके कमा सकते हैं करोड़ों? वायरल Video में महिला का दावा सुन चौंक जाएंगे आप

सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि लोग मल दान करके करोड़ों रुपये कमा सकते हैं. वीडियो के अनुसार यह मल मेडिकल रिसर्च और फीकल माइक्रोबायोटा ट्रांसप्लांट के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मल बेचकर बन सकते हैं करोड़पति? वायरल Video में महिला का दावा सुन चौंक जाएंगे आप

इंटरनेट पर अक्सर अजीब और चौंकाने वाले ट्रेंड सामने आते रहते हैं. कभी कोई अजीब चीज बेचकर पैसे कमाने की बात करता है, तो कभी कोई नया और अनोखा बिजनेस मॉडल वायरल हो जाता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से चर्चा में है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि लोग अपने मल (पूप) को दान करके करोड़ों रुपये कमा सकते हैं. यह दावा सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन वायरल वीडियो ने लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है.

वायरल वीडियो में किया गया बड़ा दावा

इंस्टाग्राम यूजर @truelysimran ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वह कहती हैं कि अगर कोई व्यक्ति अपना मल दान करता है, तो उसे इसके बदले बड़ी रकम मिल सकती है. वीडियो में उन्होंने कहा, अगर मैं आपको बताऊं कि आप अपने मल के बदले 1.5 करोड़ रुपये कमा सकते हैं, तो क्या आप विश्वास करेंगे? उन्होंने वीडियो में एक अमेरिकी कंपनी की वेबसाइट का स्क्रीनशॉट भी दिखाया, जिसमें दावा किया गया कि हर बार मल दान करने पर करीब 41 हजार रुपये तक दिए जा सकते हैं.

फिट और एथलेटिक लोगों को मिल सकती है ज्यादा रकम

वीडियो में यह भी बताया गया कि अगर कोई व्यक्ति बहुत फिट है या एथलेटिक है, तो उसे इससे भी ज्यादा पैसा मिल सकता है. वीडियो के अनुसार, ऐसे लोगों को एक बार मल दान करने पर 10 लाख डॉलर (करीब 8 करोड़ रुपये) तक मिल सकते हैं. हालांकि, इस दावे को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.

देखें Video:

Advertisement

क्यों किया जाता है मल दान?

दरअसल, मल दान का इस्तेमाल एक खास मेडिकल प्रक्रिया में किया जाता है, जिसे फीकल माइक्रोबायोटा ट्रांसप्लांट (FMT) कहा जाता है. इस प्रक्रिया में स्वस्थ व्यक्ति के मल में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को मरीज के शरीर में ट्रांसफर किया जाता है. इससे गंभीर पेट और आंतों से जुड़ी बीमारियों के इलाज में मदद मिल सकती है. कुछ मेडिकल संस्थान और रिसर्च संगठन इस तरह के दान के लिए लोगों को भुगतान भी करते हैं. 

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और हजारों लोगों ने इसे देखा और पसंद किया. कई यूजर्स ने इस पर मजेदार और हैरान करने वाली प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने लिखा, अब तो मामला सच में अजीब हो गया. वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट किया, क्या सच में ऐसा हो सकता है? कई लोग वीडियो के कमेंट सेक्शन में यह भी पूछते नजर आए कि आखिर यह कंपनी कौन सी है और लोग इसमें कैसे भाग ले सकते हैं. हालांकि, ऐसे वायरल दावों को लेकर विशेषज्ञ हमेशा सावधानी बरतने की सलाह देते हैं और किसी भी जानकारी की पुष्टि करना जरूरी बताते हैं.

Advertisement

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: हर तरह से संतुष्ट हूं... AI बॉयफ्रेंड से रिलेशनशिप में महिला, बोली- इतना ख्याल कोई इंसान भी नहीं रख सकता

अरबपति होकर भी ऐसा घर! दुनिया के सबसे अमीर शख्स Elon Musk का घर देख चौंके लोग, मां ने दिखाई अंदर की झलक

27 साल के हो, 2 लाख से कम कमाते हो तो अप्लाई मत करो, कंपनी ने जॉब के लिए रखीं अजीब शर्तें, लोगों को आया गुस्सा

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Struck US Ship in Persian Gulf, Indian Sailors On Board फंस गए. Drone Attack video!