दुनिया के कई हिस्सों में अचानक बंद हो गया YouTube, सोशल मीडिया पर शिकायतों की आयी बाढ़

दुनिया के कई देशों में YouTube अचानक डाउन हो गया, जिसके चलते यूज़र्स को ब्लैंक स्क्रीन, लॉगिन फेलियर और “Something went wrong” जैसे एरर दिखाई दिए. सोशल मीडिया पर आउटेज को लेकर शिकायतों और स्क्रीनशॉट्स की बाढ़ आ गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दुनिया के कई हिस्सों में YouTube अचानक डाउन हो गया जिससे उपयोगकर्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा
  • यूज़र्स ने बताया कि वीडियो नहीं चल रहे थे, होमपेज लोड नहीं हो रहा था और ऐप अपने आप बंद हो रहा था
  • अमेरिका में उपयोगकर्ताओं ने स्क्रीन पर “Something went wrong” मैसेज आने की समस्या की रिपोर्ट दी थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दुनिया के कई हिस्सों में बुधवार को  YouTube अचानक डाउन हो गया, जिसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यूज़र्स ने शिकायतों की बाढ़ ला दी. #YouTubeDown ट्रेंड करने लगा और लोग तरह-तरह के अनुभव साझा करने लगे. कई देशों में यूज़र्स ने बताया कि वीडियो चल नहीं रहे, होमपेज लोड नहीं हो रहा और ऐप खुद‑ब‑खुद बंद हो जा रहा है. अमेरिका में बड़ी संख्या में यूज़र्स ने रिपोर्ट किया कि जैसे ही उन्होंने YouTube खोला, स्क्रीन पर सिर्फ एक ही मैसेज दिखाई दिया “Something went wrong”. कई लोग तो ऐप में लॉगिन भी नहीं कर पा रहे थे. एक यूजर ने कहा, “Videos in my liked playlist work.” यानी कुछ पुरानी प्लेलिस्ट से वीडियो चल रहे थे, लेकिन बाकी प्लेटफॉर्म ठप पड़ा था.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे X (Twitter), Instagram Stories और Facebook पर मिनट‑दर‑मिनट शिकायतें बढ़ती रहीं. भारत, अमेरिका, यूरोप और मध्य‑पूर्व के कई हिस्सों से भी ऐसी ही समस्याओं की खबरें आईं. लोग यह जानने के लिए एक-दूसरे से पूछते रहे कि यह दिक्कत स्थानीय है या पूरी दुनिया में. 

यूट्यूब की तरफ से इसे लेकर आधिकारिक बयान सामने आया है. कंपनी की तरफ से कहा गया है कि हम जानते हैं कि आपमें से कुछ लोगों को इस समय YouTube एक्सेस करने में परेशानी हो रही है. हमारी टीमें इस समस्या से अवगत हैं और जैसे ही हमारे पास कोई अपडेट होगा, हम आपको इसकी जानकारी देंगे. 

दुनिया भर के कई हिस्सों में हालांकि यूज़र्स को अब परेशानी नहीं हो रही है. हालांकि कुछ जगहों पर खबर लिखे जाने तक यूजर्स परेशानी की शिकायत कर रहे हैं. सोशल मीडिया साइट एक्स पर लोग तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं. 

ये भी पढ़े-: Rain Alert: दिल्ली NCR में मौसम पलटा, गरज-चमक के साथ बारिश, हरियाणा-राजस्थान में ओले गिरने का भी अलर्ट

Advertisement
Featured Video Of The Day
'मेरे बच्चे की बलि से अपने बच्चे का भविष्य सुधार लो' Sahil की मां का दिल चीर देने वाला बयान | Dwarka
Topics mentioned in this article