'नया भारत दुनिया में अपनी ताकत दिखा रहा, जल्द बनेंगे तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था', सिंगापुर में बोले CM योगी

योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर में यूपी के विकास के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि यूपी आज से 9 वर्ष पहले क्या था? अव्यवस्था की स्थिति क्या थी? दंगे, असुरक्षा, अव्यवस्था, अराजकता... वहां की पहचान बन गई थी. लेकिन पिछले 9 साल में पीएम मोदी के विजनरी लीडरशिप में उत्तर प्रदेश में काफी कुछ बदल चुका है.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
सिंगापुर में योगी आदित्यनाथ.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए मातृभूमि के प्रति लगाव का महत्व बताया.
  • उन्होंने भारत की सनातनी परिकल्पना और वैश्विक परिवार की भावना को विश्व परिवार के रूप में प्रस्तुत किया.
  • CM ने PM मोदी के नेतृत्व में भारत की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की प्रगति पर गर्व व्यक्त किया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
सिंगापुर:

UP CM Yogi Adityanath Singapore Visit: सिंगापुर के दौरे पर गए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को इंडियन डायस्पोरा को संबोधित किया. योगी आदित्यनाथ ने कहा, "इतनी दूर रहकर भी जो अपनी मातृभूमि के प्रति जो लगाव रखता है, हम सब को भी भारत के विकास के लिए अपनी मातृभूमि के लिए कुछ कर गुजरने के लिए नया उत्साह पैदा करता है, आप सभी का अभिनन्दन करता हूं. भारत के बारे 5 हजार वर्ष पहले हमारे ऋषि ने कहा था ,"दुर्लभं भारते जन्म, मानुष्यं तत्र दुर्लभम्" यानी भारत मे जन्म लेना दुर्लभ है, और उसपर मनुष्य के रूप में जन्म लेना और भी दुर्लभ है. आपको गर्व होगी कि आपने या आपके किसी पूर्वज ने भारत की धरती पर जन्म लिया है, वही रूट आज सिंगापुर में भारत की धरती के प्रति आकर्षित करती है."

ग्लोबल विलेज की सनातनी परिकल्पना को योगी ने समझाया

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि यह हर भारतीय के लिए गौरव का विषय होना चाहिए, माता और मातृभूमि का कर्ज व्यक्ति के ऊपर हमेशा बना रहता है. जिस धरती पर रहेंगे उस धरती के प्रति पूरी कृतज्ञ भाव के साथ अपना दायित्व निर्वहन करते हुए आगे बढ़ेंगे. भारत और सनातन धर्म अकेला दुनिया के अंदर धर्म है जिसने हजारों वर्ष पहले इस बात का उद्घोष किया था- 

*अयं निजः परो वेति गणना लघुचेतसाम्.*
*उदारचरितानां तु वसुधैव कुटुम्बकम्..*

यानी धरती 'ग्लोबल विलेज' की परिकल्पना यह भले ही आज की होगी, लेकिन पूरी दुनिया एक परिवार है और परिवार के रूप में जैसे एक परिवार में अलग-अलग उम्र के सदस्य होते हैं, अलग-अलग समुदाय से आने वाले सदस्य भी होते हैं, अलग-अलग इनकम भी उनकी होती है, लेकिन भेदभाव किसी के साथ नहीं होता, सब मिलकर के उस परिवार का संचालन करते हैं और यह भाव भारतीय का रहा है, हर भारतवासी का रहा है और भारत उसी दृष्टि से दुनिया के अंदर आज भी दुनिया के प्रति वही भाव रखता है..

नए भारत पर हर भारतवासी को गर्वः योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि जिसके बारे में हमारे प्रधानमंत्री कहते हैं सबका साथ, सबका विकास, विकास कोई समुदाय तब करता है जब सामूहिकता का भाव होता है, उस धरती के प्रति हमारे मन में एक कृतज्ञता का भाव होता है. हर एक व्यक्ति का कुछ न कुछ योगदान तो होता है और उसी भाव को हम सब मिलकर के कर रहे हैं. आज हम सबको इस बात पर गर्व की अनुभूति होती है कि नया भारत आज दुनिया के अंदर अपनी ताकत दिखा रहा है. नए भारत पर हर भारतवासी को गर्व की अनुभूति होनी चाहिए और वह नया भारत जो बहुत शीघ्र दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में अपने आप को स्थापित करेगा.

CM योगी ने सिंगापुर में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विजनरी लीडरशिप में भारत आज दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हो रहा है, वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ. आज भारत ने प्रत्येक क्षेत्र में एक नई ऊंचाइयां प्राप्त की हैं..

योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में आयोजित एआई समिट की तारीफ की

CM योगी ने आगे कहा कि कोई सोच सकता है आज से 11 वर्ष पहले कोई भारत के बारे में सोचता था कि क्या भारत डिजिटल इंडिया की बात करेगा? क्या भारत स्टार्टअप इकोसिस्टम के बारे में कोई चर्चा को आगे बढ़ाएगा? क्या भारत स्टैंडअप कल्चर को आगे बढ़ा पाएगा? लेकिन आज ये भारत के अंदर न केवल है, बल्कि भारत ने उसको करके दिखाया भी है... लेकिन अभी आपने भारत के दिल्ली में आयोजित ग्लोबल एआई इंपैक्ट समिट के आयोजन को देखा होगा, 20 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष इस समिट में भागीदार बने थे...

100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि इस समिट में भागीदार बने थे और दुनिया के जो विकसित देश हैं, उनके राष्ट्राध्यक्षों ने, तमाम उन राष्ट्राध्यक्षों ने प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में नए भारत के द्वारा न केवल 140 करोड़ के भारत के लिए बल्कि वैश्विक व्यवस्था के हित के लिए जो कदम उठाए जा रहे हैं, उन सब की उन्होंने मुक्त कंठ से प्रशंसा की है. सबने भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी के डिजिटल इंडिया विजन के प्रति सबने उसकी ताकत को महसूस किया है, कितना बड़ा प्रभाव पड़ता है.

Advertisement

CM योगी- भारत की सबसे बड़ी आबादी का राज्य है उत्तर प्रदेश

योगी ने सिंगापुर में यूपी के विकास के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज से 9 वर्ष पहले क्या था? अव्यवस्था की स्थिति क्या थी? दंगे, असुरक्षा, अव्यवस्था, अराजकता... वहां की पहचान बन गई थी और पिछले 9 वर्ष के अंदर प्रधानमंत्री मोदी के विजनरी लीडरशिप में आज आपने देखा होगा उत्तर प्रदेश जो भारत की आत्मा का प्रदेश है, आज वह उत्तर प्रदेश उस विजन को जमीनी धरातल पर उतार रहा है...

Advertisement

सिंगापुर में सीएम योगी ने काशी, मथूरा, अयोध्या की भी बात की

  • विरासत और विकास का एक अद्भुत संगम यूपी में देखने को आपको मिलता होगा. अयोध्या में जब हम श्री राम जन्मभूमि पर भगवान श्री राम के भव्य राम मंदिर के निर्माण की बात करते हैं, तो ये केवल राम मंदिर नहीं, ये भारत की मर्यादा का एहसास भी हर भारतवासी को कराता है...
  • जब हम काशी में काशी विश्वनाथ धाम की बात करते हैं, तो यह काशी विश्वनाथ धाम एक केवल अपनी विरासत को पुनर्स्थापना करने का ही कार्य नहीं, बल्कि काशी में काशी विश्वनाथ धाम भारत की शाश्वत चेतना का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करता है. 
  • जब हम मथुरा वृंदावन की बात करते हैं, तो मथुरा वृंदावन कृष्ण की लीला का ही माध्यम नहीं, भारत की भक्ति का प्रतीक भी बनता है. दुनिया के अंदर भक्ति कैसे होती है, उसका भाव देखना है तो मथुरा वृंदावन की भूमि उसका प्रतीक बनती हुई दिखाई देती है, और समरसता कैसे होती है.

प्रयागराज महाकुंभ पर भी बोले सीएम योगी

सिंगापुर में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज महाकुंभ पर भी बात की. उन्होंने कहा- जो लोग भारत पर यह आरोप लगाते हैं कि भारत में भेदभाव होता है, लोग आपस में बटे हुए हैं, उन्हें भारत में प्रयागराज की धरती में समरसता के दर्शन करने चाहिए जब महाकुंभ में 66 करोड़ श्रद्धालु एक साथ एक संगम में आस्था की डुबकी लगाते हैं, न कोई छोटा है न कोई बड़ा, न बुजुर्ग है न जवान, सभी लोग मिलकर के हर-हर गंगे का आह्वान करते हुए सर्दी की परवाह के बगैर जब टेंपरेचर माइनस में जाता है, तब वह गंगा यमुना के बर्फीले उस गंगा जल में आस्था की डुबकी लगा करके अपनी आस्था के माध्यम से एक भारत श्रेष्ठ भारत की परकल्पना को साकार करता हुआ दिखाई देता है, और यही तो भारत है".

यह भी पढ़ें - 4 दिन, 2 देश और 33 ग्लोबल कंपनियां.. UP में विदेशी निवेश का 'मास्टरप्लान' लेकर सिंगापुर-जापान जाएंगे CM योगी

Featured Video Of The Day
CM Yogi Singapore Visit: सिंगापुर की धरती से योगी ने दिया UP में मेगा निवेश का संदेश | NDTV India