'वे लोग न्यूक्लियर सौंपने को राजी', ट्रंप ने किया बड़ा दावा; क्या बोला ईरान?

ईरान के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को राष्ट्रपति ट्रंप के उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि ईरान अपना परमाणु सामान सौंपने के लिए तैयार है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Iran US Tension: ईरान और अमेरिका के बीच चल रही परमाणु बातचीत में एक बार फिर तलवारें खिंच गई हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान अपने परमाणु भंडार को अमेरिका को सौंपने पर राजी हो गया है, लेकिन ईरान ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है. ईरान के विदेश मंत्रालय ने दो टूक शब्दों में कह दिया है कि उसका यूरेनियम उसकी सरजमीं से बाहर कहीं नहीं जाएगा.

ईरान के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को राष्ट्रपति ट्रंप के उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि ईरान अपना परमाणु सामान सौंपने के लिए तैयार है. सरकारी टेलीविजन पर बोलते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकई ने साफ तौर पर कहा, "ईरान का संवर्धित यूरेनियम कहीं भी ट्रांसफर नहीं किया जाएगा." 

यह बयान ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट के जवाब में आया है. अपने पोस्ट में ट्रंप ने दावा किया था कि अमेरिका ईरान की परमाणु 'धूल' को कब्जे में ले लेगा. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा था कि पिछले साल बी-2 बॉम्बर्स द्वारा किए गए हमलों के बाद जो भी अवशेष बचे हैं, उन्हें अमेरिका हासिल करेगा.

भारी मशीनरी के साथ होगी 'खुदाई': ट्रंप

रॉयटर्स से बात करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दावे को दोहराया. उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान के साथ मिलकर संवर्धित यूरेनियम को वापस निकालने का काम करेगा. ट्रंप के शब्दों में, "हम ईरान में बड़ी मशीनों के साथ जाएंगे और खुदाई शुरू करेंगे. हम उस सामग्री को वापस संयुक्त राज्य अमेरिका लेकर आएंगे." 

उन्होंने यह भी दावा किया कि यह प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू होने वाली है. हैरानी की बात यह है कि ट्रंप ने किसी भी तरह के वित्तीय लेन-देन से इनकार किया है. उन्होंने साफ कहा, "इस सौदे में किसी तरह के पैसे का लेन-देन नहीं हो रहा है."

Advertisement

बातचीत में फंसा पेंच

अमेरिका और ईरान के बीच चल रही इस बातचीत में यूरेनियम का भंडार सबसे बड़ा रोड़ा बना हुआ है. अनुमान के मुताबिक, ईरान के पास 60% तक संवर्धित लगभग 900 पाउंड यूरेनियम है. वाशिंगटन का तर्क है कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए यह सामग्री हटाना जरूरी है, जबकि तेहरान का कहना है कि उसका परमाणु कार्यक्रम केवल शांतिपूर्ण नागरिक उद्देश्यों के लिए है.

यह भी पढ़ें: ताइवान स्ट्रेट से गुजरा जापानी विध्वंसक युद्धपोत, चीन ने जताया व‍िरोध

Featured Video Of The Day
Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Israel War: Hormuz पर ईरान का बड़ा फैसला! Trump ने क्या कहा?
Topics mentioned in this article