20 प्रधानमंत्री देने वाले दुनिया के सबसे VIP स्कूल में पढ़ेंगे प्रिंस जॉर्ज, 1 साल की फीस जानकार चौंक जाएंगे आप

प्रिंस जॉर्ज अब पिता विलियम की तरह दुनिया के सबसे VIP ईटन कॉलेज में पढ़ेंगे. 20 प्रधानमंत्री देने वाले इस स्कूल की फीस लाखों में हैं. आइए जानते हैं कि यह स्कूल इतना खास क्यों है...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
प्रिंस विलियम के बाद अब उनके बेटे जॉर्ज भी ईटन कॉलेज में करेंगे पढ़ाई.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पिता विलियम की तरह प्रिंस जॉर्ज ईटन कॉलेज में पढ़ेंगे. इस स्कूल की सालाना फीस 63,000 पाउंड है.
  • 600 साल पुराने ईटन कॉलेज ने 20 प्रधानमंत्री दिए हैं. यहां सिर्फ लड़कों को ही एडमिशन मिलता है.
  • प्रिंसेस केट इस फैसले से दुखी थीं. अब जॉर्ज और उनकी बहन चार्लोट अलग-अलग स्कूल में पढ़ाई करेंगे.

Prince George School Name: ब्रिटेन के 12 वर्षीय प्रिंस जॉर्ज (Prince George) इस साल सितंबर से दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित ईटन कॉलेज (Eton College) में अपनी पढ़ाई शुरू करेंगे. केंसिंग्टन पैलेस ने मंगलवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है, जिससे पिछले कई महीनों से चली आ रही अटकलों पर विराम लग गया है. हालांकि इसमें यह नहीं बताया गया है कि प्रिंस जॉर्ज ईटन में बोर्डिंग में रहेंगे या नहीं.

पिता के नक्शेकदम पर चलेंगे प्रिंस

प्रिंस जॉर्ज फिलहाल लैम्ब्रुक स्कूल में अपने आखिरी टर्म की पढ़ाई कर रहे हैं. अब वह अपने पिता प्रिंस विलियम (Prince William) और चाचा प्रिंस हैरी (Prince Harry) की तरह ही ईटन कॉलेज का हिस्सा बनेंगे.

600 साल पुराना है ये स्कूल

ईटन कॉलेज की स्थापना 1440 में किंग हेनरी VI ने की थी. यह स्कूल सिर्फ अपने शाही इतिहास के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी महंगी फीस और कड़े नियमों के लिए भी जाना जाता है. प्रिंस विलियम और केट मिडलटन को बेटे की पढ़ाई के लिए एक बड़ी रकम खर्च करनी होगी. इस स्कूल में एक साल पढ़ाई की फीस लगभग £63,000 (लगभग 66 लाख रुपये) होगी. यहां के छात्र खास टेलकोट, धारीदार पतलून और वास्कोट पहनते हैं.

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने फ्रांस में G7 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से की मुलाकात

Advertisement

इस कॉलेज ने दिए हैं दुनिया को 20 प्रधानमंत्री

टेम्स नदी के पार विंडसर कैसल के ठीक सामने स्थित इस कॉलेज का इतिहास बेहद गौरवशाली रहा है. इसने दुनिया को कई बड़े राजनेता और सेलिब्रिटीज दिए हैं. इस कॉलेज से अब तक ब्रिटेन के 20 प्रधानमंत्री पढ़ चुके हैं. ड्यूक ऑफ वेलिंगटन और मशहूर एडवेंचरर बेयर ग्रिल्स भी यहीं पढ़े हैं. हॉलीवुड एक्टर एडी रेडमायने और टॉम हिडलेस्टन भी ईटन के पूर्व छात्र रह चुके हैं.

प्रिंसेस केट मिडलटन क्यों थीं परेशान?

'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिंसेस ऑफ वेल्स केट मिडलटन जॉर्ज को ईटन भेजने के पक्ष में नहीं थीं. उन्होंने अन्य प्रतिष्ठित स्कूलों, जैसे- ओन्डल स्कूल और मार्लबोरो कॉलेज का दौरा भी किया था. माना जा रहा था कि केट 'ऑल-बॉयज' स्कूल को लेकर झिझक रही थीं, क्योंकि खुद उनका 'ऑल-गर्ल्स' बोर्डिंग स्कूल का अनुभव काफी खराब रहा था, जहां उन्हें बुली किया गया था. हालांकि, अब उन्होंने इस फैसले पर सहमति जता दी है.

Advertisement

भाई-बहनों से होना पड़ेगा अलग

रॉयल फैमिली पिछले साल ही फॉरेस्ट लॉज में शिफ्ट हुई है, जो ईटन कॉलेज से महज कुछ ही दूरी पर है. प्रिंस जॉर्ज, प्रिंसेस चार्लोट और प्रिंस लुइस 2022 से एक ही स्कूल (लैम्ब्रुक) में जा रहे थे. लेकिन अब जॉर्ज के ईटन जाने का मतलब है कि वे अपनी बहन चार्लोट से अलग स्कूल में पढ़ेंगे, क्योंकि ईटन सिर्फ लड़कों का स्कूल है. प्रिंस विलियम ने 1995 में इस कॉलेज में दाखिला लिया था, और अब इतिहास खुद को दोहराने जा रहा है.

ये भी पढ़ें:- ट्रंप को मारने की साजिश में 5 गिरफ्तार, जन्मदिन पर ड्रोन- स्नाइपर से होना था हमला, मां ने दे दी टिप

Featured Video Of The Day
ईरान जीता... हार पर ट्रंप के साइन? डील पर मुज्तबा खामेनेई का पहला बयान
Topics mentioned in this article
Prince George
World News
Royal Family Uk
Eton College
Prince William