पीएम नरेंद्र मोदी दुनिया के सात अजूबों में शामिल गीजा के पिरामिड देखने पहुंचे

मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली के साथ पीएम मोदी ने उत्तरी मिस्र में काहिरा के बाहरी इलाके में नील नदी के पश्चिमी तट पर स्थित एक चट्टानी पठार पर बने तीन पिरामिड देखे

विज्ञापन
Read Time: 9 mins
पीएम मोदी मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली के साथ गीजा के पिरामिड देखने पहुंचे.
काहिरा:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को दुनिया के सात अजूबों में शामिल मिस्र की राजधानी के बाहरी इलाके में गीजा के पिरामिड देखने पहुंचे. मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली के साथ मोदी ने उत्तरी मिस्र में अल-जिजा (गीजा) के पास नील नदी के पश्चिमी तट पर स्थित एक चट्टानी पठार पर बने तीन पिरामिड देखे. इसका निर्माण मिस्र के चौथे राजवंश के समय में हुआ था.

मोदी ‘गीजा के ग्रेट पिरामिड' के बारे में जानकारी लेते हुए दिखे, जो मिस्र का सबसे बड़ा पिरामिड है. यह पुराने साम्राज्य के चौथे राजवंश के शासक खुफू की कब्र पर बना है.

पिरामिड प्राचीन विश्व के सात अजूबों में से सबसे पुराना है, जिसका निर्माण 26वीं शताब्दी ईसा पूर्व की शुरुआत में लगभग 27 वर्षों की अवधि में हुआ था. यह एकमात्र ढांचा है, जो काफी हद तक मूल स्वरूप में बरकरार है.

Advertisement

राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के निमंत्रण पर मोदी मिस्र की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं.

Featured Video Of The Day
Iran पर Trump का बड़ा ऐलान! एकतरफा बढ़ा सीजफायर | US Iran Conflict News
Topics mentioned in this article