डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति वेंस ठीक हैं, जानकर राहत मिली, कुशल मंगल की कामना करता हूं... पीएम मोदी

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान गोलीबारी की घटना की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़े शब्‍दों में निंदा की है. पीएम मोदी ने कहा कि लोकत्रंत में हिंसा की कोई जगह नहीं है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाशिंगटन हिल्टन होटल में हुई गोलीबारी की घटना की कड़ी निंदा की है
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप और अन्य अधिकारी सुरक्षित बताए गए हैं
  • PM मोदी ने लोकतंत्र में हिंसा की किसी भी प्रकार की जगह न होने पर जोर दिया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

वाशिंगटन हिल्टन होटल में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान गोलीबारी की घटना की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़े शब्‍दों में निंदा की है. पीएम मोदी ने कहा कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप सुरक्षित हैं, ये जानकर राहत मिली है. साथ ही कहा है कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है. व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में जब गोलीबारी हुई, तब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप समेत अन्य अमेरिकी अधिकारी मौजूद थे.

PM मोदी ने की हमले की निंदा

प्रधानमंत्री मोदी और राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के रिश्‍ते काफी अच्‍छे हैं. दोनों एक-दूसरे का काफी सम्‍मान करते हैं. ऐसे में जब ट्रंप के कार्यक्रम में हमला हुआ, तो पीएम मोदी ने एक्‍स पोस्‍ट में कहा, "यह जानकर राहत मिली कि वाशिंगटन डीसी के एक होटल में हुई हालिया घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप, प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सुरक्षित और स्वस्थ हैं. मैं उनकी निरंतर सुरक्षा और कुशल मंगल की कामना करता हूं. लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और इस हमले की स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए."

कौन है गिरफ्तार हमलावर  

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई गोलीबारी के बाद सभी को सुरक्षित वहां से निकाल लिया गया है. अमेरिकी मीडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया कि लॉ एनफोर्समेंट अधिकारियों ने एक संदिग्ध बंदूकधारी की पहचान की है. अमेरिकी मीडिया सीएनएन की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, अधिकारियों ने संदिग्ध बंदूकधारी की पहचान कैलिफोर्निया के एक 30 साल के आदमी के तौर पर की है. ट्रंप ने बताया कि शनिवार रात व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में एक अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ऑफिसर को गोली मार दी गई. गोली ऑफिसर के प्रोटेक्टिव गियर पर लगी और उन्हें लोकल हॉस्पिटल ले जाया गया. 

Advertisement

ये भी पढ़ें :- ट्रंप पर फायरिंग करने वाला कौन है? अमेरिकी राष्ट्रपति ने फोटो पोस्ट कर कहा-वो अकेले मेरी हत्या करने आया था

इवेंट में शामिल एरिन थिलमैन ने सीएनएन को बताया कि जब उन्होंने एक आदमी को जमीन पर गिरते देखा, तब सिक्योरिटी ने उसे गोली मारी. उसके कंधे पर मैगजीन लटकी हुई थी और राइफल के साथ वह गिर गया. उन्होंने उस आदमी पर तीन गोलियों के चलने की आवाज सुनी. यह साफ नहीं है कि उस आदमी ने कोई गोली चलाई या नहीं.

Advertisement

जब 2024 में ट्रंप पर चली थी गोली
 

बता दें कि इससे पहले जुलाई 2024 में पेन्सिलवेनिया के बटलर में एक कैंपेन रैली के दौरान ट्रंप की हत्या की कोशिश की गई थी. रैली के दौरान एक बंदूकधारी ने ट्रंप पर कई गोलियां चलाईं, जिसमें से एक गोली उनके कान के पास से गुजरी. आनन-फानन में पांच सीक्रेट सर्विस एजेंट स्टेज पर पहुंचे और ट्रंप को कवर किया और फायरिंग करने वाले शख्स के खिलाफ कार्रवाई की गई. इसके लगभग दो महीने बाद, सितंबर में, ट्रंप पर दूसरी बार मार-ए-लागो में जानलेवा हमला हुआ था. एफबीआई ने फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच पर गोल्फ कोर्स में इसे ट्रंप हत्या की कोशिश बताया था. मामले में 58 साल के रयान वेस्ली राउथ को गिरफ्तार किया गया और उन पर हथियार रखने का आरोप लगाया गया.

ये भी पढ़ें :- 'हमलावर के पास पावरफुल गन थी, एक सीक्रेट सर्विस एजेंट को लगी गोली', वाशिगंटन फायरिंग पर बोले ट्रंप 

Featured Video Of The Day
Washington Hotel Firing: जिस वॉशिंगटन होटल में Trump थे मौजूद वहां कैसे हुई फायरिंग? | Breaking