गरीब पाकिस्तान का अजीब जुगाड़... दुकान खुलने का समय बदलकर बचाएगा बिजली! मंत्री ने की वकालत

पाकिस्तान की सरकार अब बिजली बचाने के लिए दुकान खुलने का समय बदलने की तैयारी कर रही है. पाकिस्तानी मंत्री लोगों से अपील कर रहे हैं कि पेट्रोल-डीजल और बिजली बचाएं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
सांकेतिक तस्वीर.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पाकिस्तान आर्थिक संकट से जूझ रहा है और तेल, गैस, बिजली की खपत कम करने के उपाय किए जा रहे हैं
  • प्लानिंग मिनिस्टर अहसान इकबाल ने दुकानों के खुलने का समय बदलकर बिजली की खपत घटाने का प्रस्ताव दिया है
  • अहसान इकबाल ने कहा कि बाजार दोपहर बारह बजे से रात दो बजे तक खुले रहते हैं, जिससे बिजली की खपत बढ़ती है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

ईरान की जंग ने पाकिस्तान की हालत पतली कर दी है. पहले से ही कंगाली से जूझ रहा पाकिस्तान अब तेल और गैस के संकट से जूझ रहा है. पाकिस्तान की सरकार पेट्रोल के दाम बढ़ाए जा रही है. अब पाकिस्तान पर बिजली की मार भी पड़ने वाली है. इसलिए उसके मंत्री अब नई तरकीब निकालकर लाए हैं. पाकिस्तान के प्लानिंग मिनिस्टर अहसान इकबाल का कहना है कि दुकानों के खुलने का समय बदल दिया जाए, ताकि बिजली की खपत कम हो. 

पाकिस्तानी अखबार 'डॉन' की रिपोर्ट के मुताबिक, लाहौर में शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अहसान इकबाल ने कहा कि आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए तेल-गैस-बिजली की खपत कम करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बाहर से आने वाले ईंधन से बिजली बनाता है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में बाजार आमतौर पर दोपहर 12 बजे के बाद खुलते हैं और रात 2 बजे तक खुले रहते हैं, जिससे बिजली की खपत ज्यादा होती है.

यह भी पढ़ेंः अमेरिकी पायलट के रेस्क्यू में लगे विमान-हेलीकॉप्टर जलकर खाक, इस्फहान से सामने आईं तस्वीरें

बाजार खुलवाने को लेकर मांगा प्लान

इकबाल ने कहा, 'अगर हम अभी रात में बिजली का इस्तेमाल करते हैं तो यह फर्नेस ऑयल से बनेगी, जिसकी कीमत जनता को 60 से 80 पाकिस्तानी रुपये प्रति यूनिट पड़ती है.' 

उन्होंने सवाल करते हुए पूछा कि क्या ऐसा 'गैर-जिम्मेदाराना रवैया' एक ऐसे देश को शोभा देता है जो एक बड़े संकट का सामना कर रहा है. उन्होंने कहा कि संकट हमारे बर्ताव में बदलाने वाले पल होता है. उन्होंने सभी राज्य सरकारों से कहा है कि वे कारोबारियों और दुकानदारों से सलाह-मशविरा करें और एक हफ्ते के अंदर एक्शन प्लान तैयार करें ताकि हम बाजारों को जल्दी बंद करवा सकें.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः F-15E के दोनों पायलट बचाए गए... डोनाल्ड ट्रंप ने बताई रेस्क्यू ऑपरेशन की पूरी कहानी

लेकिन ऐसा क्यों किया जा रहा है?

पाकिस्तानी मंत्री का मानना है कि अगर दुकान जल्दी बंद हो जाए तो इससे अरबों रुपये बच सकते हैं. उन्होंने तर्क दिया कि लोग आखिरकार बाजार के समय में होने वाले किसी भी बदलाव के साथ तालमेल बैठा ही लेंगे.

अहसान इकबाल ने ये बातें तब की हैं, जब एक दिन पहले पावर मिनिस्टर अवैस लेगारी ने कहा था कि केंद्र सरकार राज्यों के साथ मिलकर बाजार के समय में बदलाव और बिजली बचाने की तरकीबों पर चर्चा कर रही है, ताकि बिजली में होने वाली बढ़ोतरी को कम किया जा सके.

Advertisement

इकबाल ने दावा किया कि जापान, अमेरिका, मलेशिया, इंडोनेशिया और तुर्की जैसे विकसित देशों में बाजार शाम 6 बजे के बाद या ज्यादा से ज्यादा रात 8 बजे के बाद खुले नहीं रहते. उन्होंने जोर देते हुए कहा, 'अगर आप रात 9 या 10 बजे के बाद किसी भी इलाके में जाएं तो वहां पूरी तरह से सन्नाटा पसरा होता है. लोग सो चुके होते हैं. जल्दी सोना और जल्दी उठना ही वहां का नियम है.' उन्होंने यह भी तर्क रखा कि इस्लाम में भी यही आदत अपनाने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ेंः एडवांस्ड सर्वाइवल किट और खास SERE ट्रेनिंग... दुश्मन के इलाके में कैसे खुद को जिंदा रखते हैं अमेरिकी पायलट?

पेट्रोल-बिजली बचाने के लिए कर रहे अपील

पश्चिम एशिया में संकट के कारण पाकिस्तान की माली हालत बहुत खराब होती जा रही है. पाकिस्तानी मंत्री अपने लोगों से पेट्रोल-डीजल की एक-एक बूंच और बिजली बचाने की अपील कर रहे हैं. 

अहसान इकबाल का कहना है कि 'अगर आप अकेले ऑफिस जाते हैं तो अपने घर या इलाके से ऑफिस जाने तक के लिए कारपूल करने की कोशिश करें.' उन्होंने यह भी अपील की कि जब जरूरत न हो तो बिजली का इस्तेमाल न करें.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran War: Trump का बड़ा दावा, Strait of Hormuz खोलने की बात, Iran को Stone Age में भेजने की चेतावनी