नेपाल के पूर्व पीएम केपी ओली को हो सकती है 15 साल की जेल, Gen Z हिंसा की इनक्वायरी रिपोर्ट पर ऐक्शन

नेपाल में जिस आंदोलन में लापरवाही के आरोप केपी ओली झेल रहे हैं, उसमें उन्हें 15 साल की जेल भी हो सकती है. आंदोलन की जांच के लिए एक कमीशन बनी थी. बालेन शाह सरकार ने आते ही सबसे पहले इस इनक्वायरी कमीशन की रिपोर्ट पर ही एक्शन लेने का आदेश दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
nepal gen z protest
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • प्रधानमंत्री बालेन शाह ने शपथ ग्रहण के बाद 24 घंटे में पूर्व पीएम केपी ओली-पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक पर ऐक्शन
  • केपी ओली और रमेश लेखक को जेन जी आंदोलन के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है
  • केपी ओली ने गिरफ्तारी को बदले की कार्रवाई बताया है और कानूनी लड़ाई लड़ने का ऐलान किया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

नेपाल में नए प्रधानमंत्री बने बालेन शाह ने पहले दिन ही अपने तेवर जाहिर कर दिए हैं. शपथ लेने के 24 घंटे के अंदर ही उन्होंने बड़ी कार्रवाई करते हुए देश के पूर्व पीएम केपी ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक पर ऐक्शन लिया है.  दोनों शीर्ष नेताओं को जेन जी आंदोलन के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. केपी ओली इसे बदले की कार्रवाई बताकर कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कही है तो वहीं ओली और लेखक को कई धाराओं में दोषी माना गया है. 

बालेन शाह को जेन जी का नेता माना जाता है. नेपाल में जिस आंदोलन में लापरवाही के आरोप केपी ओली झेल रहे हैं, उसमें उन्हें 15 साल की जेल भी हो सकती है. आंदोलन की जांच के लिए एक इनक्वायरी कमीशन बनी थी. बालेन शाह सरकार ने आते ही सबसे पहले इस इनक्वायरी कमीशन की रिपोर्ट पर ही एक्शन लेने का आदेश दिया है.  बता दें कि आंदोलन इतना बड़ा था कि केपी ओली को 9 सितंबर को अपने पीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था. 


जेन जी हिंसा केस में क्या-क्या हुआ? 

नेपाल में जेन जी आंदोलन की आंच तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी ओली पर आ गिरी है. पिछले साल जेन जी आंदोलन से भड़की हिंसा के बाद गौरीबहादुर कार्की की अध्यक्षता में एक आयोग का गठन हुआ जिसने बताया कि 8 सितंबर को प्रदर्शनकारियों की मौत के मामले में ओली और लेखक की लापरवाही और गैर-जिम्मेदारान रवैया देखा गया था. दोनों के खिलाफ मुलुकी आपराधिक संहिता अधिनियम, 2074 (2017) के तहत कार्रवाई की सिफारिश की गई थी.आयोग ने इसके अलावा पूर्व पुलिस प्रमुख को भी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग का आदेश देने के लिए जिम्मेदार ठहराया था.

यह भी पढ़ें-   नेपाल के पूर्व PM केपी ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक गिरफ्तार, सत्ता संभालते ही एक्शन में बालेन

Advertisement

15 साल की जेल संभव 

नेपाल में भड़की हिंसा मे 77 लोगों की मौत हुई थी. आयोग के सामने अपने बयान में ओली ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों को जान-माल के नुकसान को कम करने और प्रदर्शन में अवांछित तत्वों की घुसपैठ रोकने के निर्देश दिए गए थे. एक सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, ओली सरकार को गिराने वाले जेनजी आंदोलन के दौरान 85 अरब नेपाली रुपये से अधिक की संपत्ति नष्ट हुई थी. 

नेपाल में पिछले वर्ष हुए जेनजी आंदोलन के दौरान हुई घटनाओं की जांच के लिए गठित एक उच्च-स्तरीय जांच आयोग ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक और तत्कालीन पुलिस प्रमुख चंद्र कुबेर खापुंग के खिलाफ आपराधिक जांच और मुकदमा चलाने की सिफारिश की थी. अब इस कमीशन पर पीएम बालेन शाह ने ऐक्शन लिया है और ओली और लेखक को 15 साल की जेल हो सकती है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- 36 साल से सत्ता में बैठे हर नेता की संपत्ति खंगाली जाएगी, बालेन शाह के चुनावी वादे जो नेपाल में लाएंगे भूचाल

Featured Video Of The Day
KP Oli Arrest News: नेपाल के पूर्व PM केपी ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक गिरफ्तार | BREAKING
Topics mentioned in this article