नॉर्थ कैरोलिना के विंस्टन-सलेम में मास शूटिंग, कई लोगों को लगी गोली, अब तक 2 की मौत

नॉर्थ कैरोलिना के विंस्टन-सलेम में मास शूटिंग का मामला सामने आया है. इस घटना में दो लोगों की मौत की खबर है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

नॉर्थ कैरोलिना के विंस्टन-सलेम में सुबह एक भयावह घटना सामने आई, जहां कुछ लोगों के बीच शुरू हुई एक आपसी रंजिश ने बड़े पैमाने पर मास शूटिंग का रूप ले लिया. इस शूटिंग में कई लोगों को गोली लगी है. अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है. यह घटना शहर के लीनबैक पार्क में हुई. पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस मौके पर मौजूद है और हमलावरों पर जवाबी फायरिंग कर रही है.

दो लोगों की मौत की खबर

AP की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस विंस्टन-सलेम पार्क में हुई मास शूटिंग की घटना पर कार्रवाई कर रही है. इस हमले में कितने लोगों को गोली लगी है, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है. यह घटना जेफरसन मिडिल स्कूल के पास हुई. लीनबैक पार्क इस स्कूल के पास ही है. पुलिस ने स्कूल की घेराबंदी कर दी है. स्कूल सुरक्षित है. इस फायरिंग में कई लोगों के घायल होने की खबर है. अब तक दो लोगों की मौत हो गई है.

स्कूल के पास ही हुई मास शूटिंग

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की शुरुआत सुबह करीब 10 बजे हुई थी. शुरुआत में मामूली झगड़ा हुआ था, जो मास शूटिंग में बदल गया. अभी तक किसी भी संदिग्ध को हिरासत में नहीं लिया गया है. नॉर्थ कैरोलिना स्टेट ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने बताया कि यह गोलीबारी स्कूल में नहीं हुई थी. सुरक्षा सुनिश्चित होने तक स्कूल को बंद रखा गया था. पुलिस ने बताया कि इस घटना में शामिल कुछ पीड़ित और संदिग्धों की पहचान कर ली गई है. पुलिस अभी भी मामले की जांच कर रही है. इस घटना में शामिल कुछ लोग नाबालिग भी बताए जा रहे हैं.

Advertisement

यह गोलीबारी विंस्टन-सलेम शहर के मध्य भाग के उत्तर-पश्चिम में स्थित एक आवासीय इलाके के पार्क में हुई. विंस्टन-सलेम लगभग 2,50,000 की आबादी वाला एक शहर है, जिसे दशकों से R.J. Reynolds Tobacco Co. के घर के रूप में जाना जाता रहा है.

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: ईरानी जहाज पर US का कब्जा! Donald Trump | America | Mic On Hai
Topics mentioned in this article