लखपा शेरपा ने रचा इतिहास, 10 वीं बार एवरेस्ट फतह करने वाली बनी पहली महिला

एक 48 वर्षीय नेपाली महिला लखपा शेरपा ने गुरुवार को 10वीं बार माउंट एवरेस्ट फतह किया, इसके साथ ही उन्होंने महिला पर्वतारोही द्वारा दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत की चोटी पर चढ़ने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
माउंट एवरेस्ट विश्व का सर्वोच्च पर्वत शिखर है
काठमांडू:

एक 48 वर्षीय नेपाली महिला लखपा शेरपा ने गुरुवार को 10वीं बार माउंट एवरेस्ट फतह किया, इसके साथ ही उन्होंने महिला पर्वतारोही द्वारा दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत की चोटी पर चढ़ने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है.लखपा शेरपा ने आखिरी बार 2018 में 8,848.86-मीटर (29,031.69-फुट) पहाड़ पर चढ़ाई की थी.  उनके सेवन समिट क्लब हाइकिंग एजेंसी के एक अधिकारी और उनके भाई मिंगमा गेलू शेरपा ने रॉयटर्स को बताया है इसके साथ ही लखपा ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है और 10 बार शिखर पर पहुंचने वाली पहली महिला बन गयी है. एक नेपाली पर्यटन अधिकारी, भीष्म कुमार भट्टराई ने भी पुष्टि की है कि वह शिखर पर पहुंच गई है.

गौरतलब है कि हाल ही में नेपाल के 52 वर्षीय एक शेरपा ने 26वीं बार माउंट एवरेसट पर चढ़ाई करने का अनूठा रिकॉर्ड बनाया है. उसने दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी सर्वाधिक बार फतह करने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है. पर्वतारोहण अभियान से जुड़े लोगों ने रविवार को इसकी जानकारी दी थी.

सेवन समिट ट्रेक्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक डी शेरपा ने कहा था कि रीता और उनके 11 शेरपा सहयोगियों के समूह ने 8,848.86 मीटर की ऊंचाई वाली चोटी पर स्थानीय समयानुसार शाम करीब सात बजे फतह हासिल की. मई से शुरू होने वाले पर्वतारोहण से पहले पर्वतारोहियों की मदद करने के लिए शेरपाओं ने ट्रेकिंग मार्ग के साथ रस्सियों को ठीक करने के लिए भी अभियान चलाया.

इस साल नेपाल के पर्यटन विभाग ने एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ने के लिए 316 लोगों को परमिट जारी किया है. रीता ने पहली बार 13 मई, 1994 को एवरेस्ट फतह की थी. एवरेस्ट के अलावा, रीता गॉडविन-ऑस्टेन (के2), ल्होत्से, मानसलु और चो ओयू पर्वत चोटियों पर भी सफलतापूर्वक चढ़ाई कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें- 

Video : कितना कारगर है वयस्क कोविड-19 मरीजों के लिए नेज़ल स्प्रे, जानें हर जरूरी बात

Featured Video Of The Day
Durgapur Rape Case: Mamata Banerjee पर बरसे Sukanta Majumdar, कहा "CM का बयान असंवेदनशील"| Bengal
Topics mentioned in this article