हिंद-प्रशांत क्षेत्र में... जापान की नई PM ताकाइची ने प्रधानमंत्री मोदी का किया शुक्रिया, 'मजबूत इरादे' जताए

"आयरन लेडी" मार्गरेट थैचर की प्रशंसक ताकाइची ने प्रतिनिधि सभा (संसद) में कहा कि वह जापान की रक्षा व्यवस्था को मजबूत करेंगी, जिसमें एक नया खुफिया ब्यूरो बनाना और प्रमुख सुरक्षा नीति दस्तावेजों में संशोधन करना शामिल है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
जापान की नई पीएम ने जापान को सैन्य रूप से शक्तिशाली देश बनाने का वादा कर चुनाव जीता है.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • जापान की प्रधानमंत्री ने प्रतिनिधि सभा चुनाव में गठबंधन की जीत पर बधाई के लिए PM मोदी का आभार व्यक्त किया
  • भारत के साथ मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र को साकार करने के लिए सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई
  • ताकाइची ने जापान की रक्षा व्यवस्था मजबूत करने और क्षेत्रीय सुरक्षा नीति में संशोधन की योजना बताई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

जापान की प्रधानमंत्री सनाय ताकाइची ने सोमवार को प्रतिनिधि सभा में रविवार को हुए चुनावों में अपनी गठबंधन सरकार की निर्णायक जीत के बाद बधाई संदेश भेजने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया और मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र (एफओआईपी) को आगे बढ़ाने के लिए भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने के प्रति टोक्यो की प्रतिबद्धता को दोहराया. 

प्रधानमंत्री ताकाइची ने अपनी पार्टी, लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के साथ गठबंधन का नेतृत्व किया. गठबंधन ने सदन में दो-तिहाई बहुमत हासिल किया है. एक्स पर एक पोस्ट में,  उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को उनके संदेश के लिए धन्यवाद दिया और भारत के साथ घनिष्ठ सहयोग जारी रखने के अपने इरादे पर जोर दिया.

क्या लिखा जापान की पीएम ने

जापानी पीएम ने लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रतिनिधि सभा चुनाव पर आपकी हार्दिक बधाई के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. मैं जापान और भारत के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को मजबूत करने और एक स्वतंत्र एवं खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र (एफओआईपी) को साकार करने में सहयोग करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हूं.” उन्होंने इसी पोस्ट में हिंदी में भी प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया.

पीएम मोदी ने क्या लिखा

रविवार को हुए अचानक चुनावों के नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री को हार्दिक बधाई दी और इस बात पर जोर दिया कि भारत-जापान के संबंध वैश्विक शांति, स्थिरता और साझा समृद्धि को आगे बढ़ाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, और यह मजबूत विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के माध्यम से संभव है.

X पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने ताकाइची को उनकी ऐतिहासिक चुनावी जीत पर बधाई दी और उस साझेदारी के महत्व को दोहराया जिसने अगले दशक के लिए आठ वैश्विक प्रयासों की रूपरेखा तैयार की है.  पीएम मोदी ने जापानी भाषा में लिखा, "सनाय ताकाइची, प्रतिनिधि सभा के चुनावों में आपकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई! हमारी विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. मुझे विश्वास है कि आपके सक्षम नेतृत्व में, हम भारत-जापान की मित्रता को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएंगे." 

हिंद प्रशांत की बात क्यों महत्वपूर्ण

इससे पहले "आयरन लेडी" मार्गरेट थैचर की प्रशंसक ताकाइची ने प्रतिनिधि सभा (संसद) में कहा कि वह जापान की रक्षा व्यवस्था को मजबूत करेंगी, जिसमें एक नया खुफिया ब्यूरो बनाना और प्रमुख सुरक्षा नीति दस्तावेजों में संशोधन करना शामिल है. ताकाइची ने कहा, "कोई भी उस राष्ट्र की सहायता के लिए आगे नहीं आएगा जिसमें स्वयं की रक्षा करने का दृढ़ संकल्प नहीं है. हम अपने राष्ट्र की शांति और स्वतंत्रता, अपने क्षेत्र, क्षेत्रीय जलक्षेत्र, हवाई क्षेत्र और अपने नागरिकों के जीवन और सुरक्षा की दृढ़ता से रक्षा करेंगे." उनका ये बयान चीन को लेकर माना जा रहा है. जापान का चीन के साथ क्षेत्रीय विवाद है. ताकाइची ने नवंबर में भी कहा था कि अगर बीजिंग बलपूर्वक ताइवान पर कब्जा करने की कोशिश करता है तो जापान सैन्य हस्तक्षेप कर सकता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें-

चीन नाराज, पाकिस्तानी सेना चला रही देश... मौलाना फजलुर रहमान ने शहबाज शरीफ की हैसियत बताई

टिकटॉक-स्नैप तो बच गए पर इंस्टाग्राम और यूट्यूब का क्या होगा? जानिए कैसे एक लड़की ने डराया

क्या रूस का जासूस था एपस्टीन? नई फाइल्स में पुतिन का नाम 1,005 बार आया, जांच शुरू

दुनिया के रईसों और नेताओं को लड़कियां सप्लाई करने वाले एपस्टीन की कितनी थी दौलत? मौत के बाद किसे मिला

टोरंटो के एक शॉपिंग सेंटर की पार्किंग में दिन-दहाड़े भारतीय कनाडाई शख्स की गोली मारकर हत्या

Featured Video Of The Day
Parliament Budget Session 2026: विपक्ष Lok Sabha Speaker Om Birla के खिलाफ लाएगा अविश्वास प्रस्ताव