- ईरान और इजरायल के बीच तनाव बढ़ गया है और दोनों देश पीछे हटने को तैयार नहीं हैं
- सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने बदले की बात कही है
- इजरायल ने ईरान की धमकियों को नजरअंदाज करते हुए तेहरान पर कई मिसाइल हमले किए हैं
ईरान और इजरायल के बीच जंग अब अपने एक अलग ही मुकाम पर पहुंच गई है. दोनों ही देश पीछे हटने को तैयार नहीं हैं. सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की मौत के बाद ईरान और आगबबूला हो गया है. उसने खामेनेई की मौत का बदला लेने की बात भी कही है,लेकिन इस बीच इजरायल ने फिर ईरान पर एक के बाद एक कई धमाके किए हैं. इजरायल ने ईरान की धमकी को दरकिनार करते हुए तेहरान पर एक के बाद एक कई मिसाइल गिराकर लोगों को दहशत में डाल दिया है.
ईरान की धमकी का नहीं पड़ा असर
इजरायली सेना ने तेहरान के कई इलाकों में लगातार हमले किए हैं. कई हमले तो तेहरान के बीचोबीच किए गए हैं. शनिवार को भी इजरायली वायुसेना ने बड़े पैमाने पर तेहरान में हवाई हमला किया था. बता दें ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के बाद ईरान ने बदले का ऐलान किया था. इस ऐलान के कुछ ही देर बाद इजरायल वायुसेना ने तेहरान में बड़ा हमला किया है.
आज मीटिंग लेंगे पीएम बेंजामिन नेतन्याहू
टाइम्स ऑफ इजरायल ने इजरायली मंत्री के हवाले से बताया कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू आज शाम 9 बजे अपनी सिक्योरिटी कैबिनेट की मीटिंग करेंगे. इजरायल मने एक बार फिर से ईरान पर हमले तेज कर दिए हैं. इससे पहले ईरान ने अमेरिका और इजरायल को इस भीषण हमले पर बदला लेने की चेतावनी दी है.
यह भी पढ़ें- ईरान के हमलों के बीच दुबई ने अपने नागरिकों के लिए जारी किए अलर्ट, हर अपडेट














