ईरान-लेबनान रिश्तों में बड़ी दरार: ईरानी राजदूत को दिखाया बाहर का रास्ता, 'पर्सोना नॉन ग्रेटा' घोषित किया

लेबनान ने ईरान के राजदूत-नामित मोहम्मद रज़ा शिबानी को देश छोड़ने का आदेश दिया, इजरायल ने कदम को सही ठहराया. इसी बीच बेरूत में ईरानी मिसाइल गिरने और हिज़्बुल्लाह पर हमले से तनाव बढ़ा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
लेबनान ने ईरान के राजदूत को 'पर्सोना नॉन ग्रेटा' घोषित किया.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • लेबनान ने ईरान के मनोनीत राजदूत मोहम्मद रजा शिबानी को पर्सोना नॉन ग्रेटा घोषित कर देश छोड़ने का आदेश दिया.
  • इजरायल ने लेबनान के इस फैसले का स्वागत करते हुए ईरान की हिज्बुल्लाह के जरिए दखलअंदाजी को रोकने की सलाह दी.
  • इजरायली सेना ने दावा किया कि ईरान की ओर से दागी गई एक मिसाइल बेरूत में गिर गई है, जिससे क्षेत्रीय तनाव बढ़ा.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

लेबनान और ईरान के बीच राजनयिक तनाव नई ऊंचाई पर पहुंच गया है. लेबनान सरकार ने ईरान के मनोनीत राजदूत (Ambassador-designate) को 'पर्सोना नॉन ग्रेटा' (Persona non grata) घोषित कर दिया है. इसका मतलब है कि अब वे लेबनान की धरती पर कदम नहीं रख पाएंगे. इजरायल ने लेबनान के इस कदम का स्वागत किया है. इजरायली अधिकारियों का कहना है कि यह फैसला पूरी तरह जायज है, क्योंकि ईरान लेबनान के आंतरिक मामलों में लगातार दखल दे रहा है.

लेबनान के विदेश मंत्री यूसुफ रागी ने ईरान के राजदूत-नामित मोहम्मद रजा शिबानी को आधिकारिक रूप से 'पर्सोना नॉन ग्रेटा' घोषित करते हुए 29 मार्च तक देश छोड़ने का आदेश दिया. मंत्री ने X पर पोस्ट कर बताया कि ईरानी चार्ज द'अफेयर्स को मंत्रालय में तलब कर यह निर्णय सौंप दिया गया.

यह भी पढ़ें- ट्रंप की टीम में फूट डाल रहा ईरान? कहा- 'वेंस' से करेंगे बात, कुशनर और विटकॉफ पर भरोसा नहीं

Advertisement

लेबनान के फैसले का इजरायल ने किया स्वागत

इजरायल ने लेबनान की इस कार्रवाई का खुले तौर पर स्वागत किया है. इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सा़र ने इस कदम को जायज और जरूरी बताया और कहा कि लेबनान को ईरान की 'हिज़्बुल्लाह के जरिए अप्रत्यक्ष दखलअंदाजी पर कड़ा रुख अपनाना चाहिए.

इजरायल ने दी लेबनान को और कड़े कदम उठाने की सलाह

सा़र ने कहा कि लेबनान को हिज़्बुल्लाह के खिलाफ व्यावहारिक और अर्थपूर्ण कार्रवाई करनी चाहिए, क्योंकि उसके प्रतिनिधि अभी भी लेबनानी सरकार का हिस्सा हैं. इसी बीच, क्षेत्र में तनाव बढ़ाने वाली एक और घटना हुई. इज़रायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने दावा किया कि ईरान द्वारा दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल बेरूत में आकर गिरी.

Advertisement

IDF ने X पर लिखा कि कई मिसाइलें इजरायल की ओर दागी गई थीं, जिनमें से एक बेरूत में गिरी, और यह दर्शाता है कि ईरान किसी के नुकसान की परवाह नहीं करता.'

यह भी पढ़ें- दामाद, बेटे और दोस्त... कौन हैं वो 10 दिग्गज जो ईरान-इजरायल युद्ध में ट्रंप को दे रहे सलाह

बेरूत में तनाव बढ़ा- लोगों को हटाने का आदेश, कई इलाकों में चोटें

इजरायली सेना ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों के सात इलाकों से निवासियों को तुरंत हटाने का आदेश दिया. IDF प्रवक्ता अविचाय अद्रेई के अनुसार, हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर कार्रवाई जारी रखी जाएगी. लेबनान की आधिकारिक समाचार एजेंसी NNA के मुताबिक, एक विदेशी नौसेना जहाज द्वारा की गई मिसाइल इंटरसेप्शन का मलबा बेरूत के उत्तर में कई कस्बों पर गिरा, जिससे कुछ लोग हल्के रूप से घायल हुए.

Advertisement

इजरायल का दावा- क़ुद्स फोर्स का अधिकारी मारा गया

इजरायली सेना और घरेलू सुरक्षा एजेंसी शिन बेट ने संयुक्त बयान में दावा किया कि बेरूत के हज़्मिएह क्षेत्र में की गई कार्रवाई में ईरान की क़ुद्स फोर्स से जुड़े मोहम्मद अली कौरानी को मार गिराया गया, जो हमलों की योजना बनाने में शामिल थे. हालांकि, ईरान और लेबनान की ओर से इस दावे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. बता दें कि कुद्स फोर्स ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की पांच शाखाओं में से एक मानी जाती है.

Featured Video Of The Day
Sawaal India Ka |Bihar New CM Samrat Chaudhary | नीतीश ने सम्राट के लिए ताली बजाई |Sucherita Kukreti