- ईरान के बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास हुए रॉकेट हमले में एक सुरक्षा गार्ड की मौत हुई है
- ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने अमेरिकी पैट्रियट डिफेंस सिस्टम समेत कई ठिकानों को निशाना बनाया है
- ईरान ने कुवैत, बहरीन, UAE में अमेरिकी सैन्य प्रतिष्ठानों और एक इजरायली वाणिज्यिक जहाज पर हमला किया
ईरान युद्ध लगातार खतरनाक होता जा रहा है. आज ईरान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में स्थित बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास एक जोरदार धमाका हुआ. सुबह करीब 8:30 बजे गिरे इस रॉकेट की जद में आकर वहां तैनात एक सुरक्षा गार्ड की जान चली गई. इसके बाद अब ईरान ने पलटवार किया है. उसने अमेरिकी पैट्रियट डिफेंस सिस्टम को भी नष्ट करने का दावा किया है.
ईरान के दावे
- इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) की तरफ से दावा किया है कि आज सुबह, अंतर्राष्ट्रीय ईरान की नौसेना और अंतरिक्ष बलों ने पश्चिम एशिया क्षेत्र और अधिकृत फिलिस्तीनी क्षेत्रों में 95वें अभियान के तहत एक हमले किए. इस ऑपरेशन का नाम "ओ हसन इब्न अली" रखा गया था. इस अभियान में हाज कासिम, खेबर शेकान और कद्र मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया.
- आईआरजीसी ने आगे बताया कि इस हमले में कुवैत के बुबियान द्वीप पर अमेरिकी सेना की "हिमार्स" तोपें, उत्तरी बहरीन में अमेरिकी पैट्रियट डिफेंस सिस्टम, अमेरिकी मार्क मिसाइल लॉन्चरों को रखने वाली जगह, संयुक्त अरब अमीरात के "सील बानेह" क्षेत्र में अमेरिकी सेना के वरिष्ठ कमांडरों और प्रशिक्षकों के रहने की जगह और संयुक्त अरब अमीरात में अमेरिकी एआई प्रौद्योगिकी कंपनी "ओरेकल" शामिल थे.
- इसके साथ ही इजरायल के स्वामित्व वाले और किसी अन्य देश का झंडा फहरा रहे "एमसीएस इशिका" नामक एक वाणिज्यिक जहाज को बहरीन के खलीफा बिन सलमान बंदरगाह पर नौसेना के मिसाइलों से भारी नुकसान पहुंचाने का दावा किया गया है. इसके अलावा, "बनेई ब्राक, पेटाह तिक्वा, तेल अवीव, रामत गान और किरयात शमोना" में स्थित स्थानों को कादर बहु-वारहेड मिसाइलों से लगातार और भारी रूप से निशाना बनाया गया. ईरान का कहना है कि अभी ऑपरेशन जारी है.
पैट्रियट मारना क्यों बड़ी बात
पैट्रियट अमेरिकी रेथियॉन कंपनी द्वारा विकसित एक उन्नत, लंबी दूरी की, सतह से हवा में मार करने वाली (SAM) मिसाइल डिफेंस सिस्टम है. यह रडार-निर्देशित सिस्टम दुश्मन के विमानों, ड्रोन, क्रूज मिसाइलों और सामरिक बैलिस्टिक मिसाइलों को 160 किमी तक की दूरी पर हवा में ही नष्ट करने में सक्षम है.
पैट्रियट डिफेंस सिस्टम की ताकत
- एक पैट्रियट बैटरी में रडार, कमांड पोस्ट, पावर प्लांट और 8-16 लॉन्चर शामिल होते हैं, जिन्हें लगभग 90 सैनिकों की टीम संचालित करती है.
- इसका रडार सिस्टम एक साथ 50 लक्ष्यों को ट्रैक कर सकता है और 5 लक्ष्यों पर एक साथ वार कर सकता है.
- PAC-2 वेरिएंट विस्फोट के जरिए, जबकि उन्नत PAC-3 'हिट-टू-किल' (सीधे टकराकर नष्ट करने) तकनीक का उपयोग करता है.
- एक पैट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइल की कीमत लगभग 4 मिलियन डॉलर होती है.
- अमेरिका के अलावा, यह जर्मनी, जापान, इजरायल, सऊदी अरब, दक्षिण कोरिया, यूक्रेन सहित 16 से अधिक देशों के पास है.
- इसे विश्व की सबसे विश्वसनीय एयर डिफेंस सिस्टम में से एक माना जाता है.
ये भी पढ़ें-
फ्रांस ने फेंका ऐसा पासा सही पड़ा तो अमेरिका-चीन-रूस को देगा टक्कर, भारत की अहम भूमिका
अंतरिक्ष से ऐसी दिखती है अपनी पृथ्वी, 1969 के बाद 2026 में ली गई तस्वीर, दोनों में कितना अंतर
मिसाइलों और बमों की बारिश के बीच ईरान युद्ध खत्म करने का मिला नया रास्ता, क्या ट्रंप मानेंगे?
ईरान ने अमेरिका के दो फाइटर जेट F 35 और F 15 E मार गिराने का किया दावा, US पायलट को भी पकड़ा
चूल्हे तक आई ईरान जंग की आंच अब थाली तक पहुंचने को तैयार, अगले साल और बेकाबू होगी महंगाई: UN रिपोर्ट













