उत्तराखंड में अप्रैल में जून जैसी गर्मी का अनुभव हुआ है. कई हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर पहुंचा है मैदानी इलाकों में चार दिन तक लू जैसी स्थिति रही जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में भी तेज धूप ने गर्मी बढ़ाई है मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 7 दिनों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू होगा