बहुत पछताएगा अमेरिका, युद्धपोत पर बिना चेतावनी के हमला किया... ईरानी विदेश मंत्री ने दी धमकी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने उनके देश के युद्धपोत आइरिस डेना पर हुए हमले को लेकर अमेरिका को चेतावनी दी है.उन्होंने कहा कि बिना किसी चेतावनी के युद्धपोत पर हमला किया गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Iran Israel War IRIS Dena: ईरान के युद्धपोत पर हमला
तेहरान:

ईरान ने अमेरिकी पनडुब्बी के हमले में ईरानी नौसेना के युद्धपोत Frigate IRIS Dena को हिंद महासागर में डुबो देने की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. अमेरिका ने ईरान के तट से 2 000 मील दूर समुद्र में एक जघन्य अपराध किया है. ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा, भारतीय नौसेना का मेहमान आइरिस डेना लगभग 130 नाविकों को लेकर जा रहा था. फ्रिगेट डेना पर अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में बिना किसी चेतावनी के हमला किया गया. अराघची ने चेतावनी के अंदाज में कहा, मेरी बात याद रखना, अमेरिका को अपने द्वारा स्थापित इस मिसाल पर गहरा पछतावा होगा. उन्होंने इस घटना को 'समुद्र में अत्याचार' बताया और कहा कि यह जहाज भारतीय नौसेना के दौरे पर था. इसमें लगभग 130 नाविक सवार थे.

ईरानी विदेश मंत्री ने चेतावनी दी कि अमेरिका को इस तरह की मिसाल कायम करने पर कठोर पछतावा होगा और अमेरिका पर ईरान के तटों से दूर बिना किसी पूर्व सूचना के हमला करने का आरोप लगाया. अमेरिकी पनडुब्बी ने हिंद महासागर में एक टॉरपीडो हमले में ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया था. श्रीलंका के दक्षिणी तट के पास अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में ये घटना हुई.

दूसरे विश्व युद्ध के बाद टॉरपीडो द्वारा किसी दुश्मन के जहाज को डुबोने की यह पहली घटना थी. युद्धपोत भारत में संयुक्त नौसेना अभ्यास से लौट रहा था.फ्रिगेट श्रेणी का युद्धपोत आईरिस डेना 18 से 25 फरवरी तक बंगाल की खाड़ी में आयोजित मिलान इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में भाग लेकर लौट रहा था.यह आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से अपने देश लौट रहा था और अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में उस पर हमला किया गया. 

ये भी पढ़ें - सबमरीन से हमला इतनी बड़ी बात क्यों-कैसे ये युद्ध का टर्निंग प्वाइंट बन सकता है

खबरों के मुताबिक, अमेरिकी हमले में जहाज पर सवार करीब 80 लोग मारे गए हैं. श्रीलंकाई नौसेना ने अब तक पोत से 32 नाविकों को बचाया है, जिन्हें दक्षिणी बंदरगाह शहर गाले के करापितिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बाकी की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है. 

ये भी पढ़ें - बिहार के बेटे की ईरान-इजरायल जंग में मौत, ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर हुआ था मिसाइल अटैक
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: India से लौट रहे ईरानी युद्धपोत पर America का बड़ा हमला | Syed Suhail | Trump