मिडिल ईस्ट में 'आग' लगाकर अफ्रीकी देश इरिट्रिया से दोस्ती क्यों बढ़ाना चाहते हैं ट्रंप? चीन की चाल पर भी नजर

लाल सागर के किनारे स्थित इरिट्रिया दक्षिण-पूर्व में जिबूती, दक्षिण में इथियोपिया और पश्चिम में सूडान से घिरा है. सबसे अहम बात यह कि इरिट्रिया की 700 मील से ज्यादा सीमा रेड सी से मिलती है. ये जगह जियोग्राफिकल रूप से काफी अहम है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के खिलाफ बैकअप योजना के तहत इरिट्रिया जैसे देशों से दोस्ती बढ़ाने की रणनीति अपनाई है
  • इरिट्रिया की भौगोलिक स्थिति लाल सागर के किनारे होने के कारण रणनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है
  • चीन अफ्रीकी देशों में अपनी आर्थिक और सैन्य साझेदारी मजबूत कर रहा है, जिबूती में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा दी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव और नाजुक हालात के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब बैकअप प्लान तैयार करना शुरू कर दिया है. खाड़ी देशों को जंग में उलझाकर ना सिर्फ अमेरिका बल्कि चीन भी योजना बनाने लगा है. इसके लिए अब इन दोनों देशों ने अफ्रीकी देश इरिट्रिया को चुना है. ट्रंप अब इरिट्रिया जैसे देशों से दोस्ती बढ़ाकर ईरान के खिलाफ अपना बैकअप तैयार कर रहे हैं. वो इरिट्रिया पर लगे प्रतिबंधों को हाटना चाहते हैं.

अमेरिका जहां इरीट्रिया पर लगे प्रतिबंधों को हटाकर उसका इस्तेमाल करना चाहता है. वहीं चीन भी इन देशों से अपनी आर्थिक साझेदारी मजबूत करना चाहता है. वजह है इसकी भौगोलिक संरचना.

Photo Credit: Google

इरिट्रिया देश क्यों है इतना खास?

इरिट्रिया पूर्वी अफ्रीका के हॉर्न क्षेत्र में स्थित एक देश है, इसकी राजधानी अस्मारा है. लाल सागर के किनारे स्थित यह देश दक्षिण-पूर्व में जिबूती, दक्षिण में इथियोपिया और पश्चिम में सूडान से घिरा है. सबसे अहम बात यह कि इरिट्रिया की 700 मील से ज्यादा सीमा रेड सी से मिलती है. ये जगह जियोग्राफिकल रूप से काफी अहम है.

क्या सोचता है अमेरिका?

अमेरिका ने पिछले साल ही 12 देशों पर ट्रैवल बैन लगाया था, जिसमें इरिट्रिया भी शामिल था. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन ने 19 चिंताजनक देशों के लोगों के ग्रीन कार्ड, अमेरिकी नागरिकता और अन्य आव्रजन संबंधी आवेदनों पर भी तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. इन माने गए ‘चिंताजनक देशों' की सूची में भी इरिट्रिया को शामिल किया गया था. अब अमेरिका इरिट्रिया को कई तरह की राहत देकर अपने संबंध सुधारना चाहता है.

दरअसल ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर दबदबा बना रखा है. इसके अलावा यमन में हूती विद्रोही रेड सी और बाब अल-मंडेब स्ट्रेट को बंद करने की धमकी दे रहे हैं. इन परिस्थितियों में डोनाल्ड ट्रंप ये चाहते हैं कि रेड सी में अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए इरिट्रिया जैसे देशों से संबंध अच्छे किए जाएं, ताकि ईरान के खिलाफ उनकी बैकअप स्ट्रैटेजी मजबूत हो.

Advertisement

चाइना का प्लान क्या?

चीन दुनिया भर के देशों को अपनी कर्ज नीति में फंसा रहा है. अफ्रीकी देशों पर भी वह पिछले एक दशक से ज्यादा समय से अपना फोकस बढ़ाए हुए है. साल 2017 में सामरिक रूप से महत्वपूर्ण अफ्रीकी देश जिबूती में चीन ने अपना पहला ओवरसीज मिलिट्री बेस स्थापित किया था. जिबूती रेड सी और अदन की खाड़ी के किनारे स्थित है. इसके अलावा चीन अन्य अफ्रीकी देशों को भी कम कीमत पर और सस्ते लोन के जरिए सैन्य साजो-सामान भी मुहैया कराता है.

इरिट्रिया सहित अफ्रीकी देशों पर भी चीन ऐसे ही नजर गड़ाए हुए है. कुछ दिन पहले ही राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मोजाम्बिक के राष्ट्रपति डेनियल चैपो की अपने देश में मेजबानी की थी. इस दौरान राष्ट्रपति शी ने कहा कि अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान के बीच चल रहे भीषण तनाव की वजह से जो आर्थिक उथल-पुथल मची है, उससे निपटने में चीन अफ्रीकी देशों की मदद करने के लिए तैयार है.

अफ्रीकी देश फ्यूल, खाने और फर्टिलाइजर के इंपोर्ट पर बहुत ज्यादा निर्भर हैं. ऐसे में होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने की वजह से अफ्रीकी देश पर वैश्विक आर्थिक संकट का असर ज्यादा होने की उम्मीद है. चीन ने फरवरी में घोषणा की थी कि वह व्यापार संबंधों को बढ़ाने के लिए 1 मई से 53 अफ्रीकी देशों से सभी इम्पोर्ट के लिए जीरो-टैरिफ स्कीम लागू करेगा.

Advertisement

इसे भी पढ़ें: हम फिर जवाबी कार्रवाई करेंगे... अमेरिका से बातचीत से पहले होर्मुज को लेकर ईरान ने फिर दे दी चेतावनी

इसे भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका शांति वार्ता: मुनीर से लेकर शरीफ तक जुटे ईरानी प्रतिनिधिमंडल को मनाने में, ट्रंप ने भेज दिए दूत

Featured Video Of The Day
Aam Aadmi Party में टूट! बागी सांसदों पर बहस, डिबेट में भिड़ गए BJP-AAP के प्रवक्ता | NDTV India