रहमान डकैत के बाद ल्यारी में कौन बना ये नया गैंगस्टर? अब इंटरपोल ने जारी किया रेड नोटिस

इंटरपोल ने जिस मुख्य मामले के आधार पर यह नोटिस जारी किया है, वह साल 2014 का है. उस वक्त कराची के कलरी पुलिस स्टेशन में लाखो के खिलाफ धारा 353 (सरकारी काम में बाधा), 324 (हत्या का प्रयास) और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

रहमान डकैत और उज़ैर बलूच के दौर के बाद कराची के ल्यारी इलाके में अपराध की दुनिया का नया चेहरा बना वसीउल्लाह लाखो अब कानून के शिकंजे में घिरता नजर आ रहा है. इंटरपोल ने इस खूंखार गैंगस्टर के खिलाफ 'रेड नोटिस' जारी कर दिया है. कराची पुलिस के साउथ डीआईजी सैयद असद रजा के मुताबिक, वसीउल्लाह लाखो फिलहाल विदेश में कहीं छिपा हुआ है और वहां से अपनी गतिविधियां चला रहा है. इंटरपोल ने पाकिस्तानी अधिकारियों के अनुरोध पर फ्रांस के ल्योन स्थित अपने सचिवालय से यह नोटिस जारी किया है.

इंटरपोल का रेड नोटिस दरअसल दुनिया भर की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए एक अंतरराष्ट्रीय अनुरोध होता है, ताकि अपराधी को ढूंढकर उसे गिरफ्तार किया जा सके और प्रत्यर्पण की कानूनी कार्रवाई शुरू की जा सके.

वसीउल्लाह लाखो का नाम कराची के अपराध जगत में नया नहीं है. उस पर हत्या, जबरन वसूली (भत्ताखोरी) और पुलिस पर जानलेवा हमलों जैसे संगीन जुर्म के 60 से ज्यादा मामले दर्ज हैं. कराची पुलिस लंबे समय से इसकी तलाश में थी, लेकिन चकमा देकर विदेश भाग जाने के कारण वह अब तक गिरफ्त से बाहर था.

2014 की वो मुठभेड़ जिसने लाखो को बनाया 'भगोड़ा'

इंटरपोल ने जिस मुख्य मामले के आधार पर यह नोटिस जारी किया है, वह साल 2014 का है. उस वक्त कराची के कलरी पुलिस स्टेशन में लाखो के खिलाफ धारा 353 (सरकारी काम में बाधा), 324 (हत्या का प्रयास) और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था. यह मामला तब का है जब ल्यारी गैंगवार अपने चरम पर था और पुलिस इन गैंगस्टरों के खिलाफ बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चला रही थी.

तब पुलिस को सूचना मिली थी कि वसीउल्लाह लाखो अपने साथियों के साथ कराची के दरियाबाद इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है. जब पुलिस की टीम ने इलाके की घेराबंदी की, तो लाखो और उसके गुर्गों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें लाखो का एक साथी अब्दुल जब्बार घायल होकर गिर पड़ा, जबकि लाखो अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा.

Advertisement

कोर्ट ने घोषित किया 'भगोड़ा अपराधी'

गिरफ्तार किए गए घायल आरोपी अब्दुल जब्बार ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया था कि मौके से भागने वाला शख्स वसीउल्लाह लाखो ही था. इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही है, लेकिन वह लगातार अपनी लोकेशन बदलता रहा और आखिरकार पाकिस्तान से फरार हो गया. बार-बार समन भेजने के बावजूद पेश न होने पर अदालत ने उसे 'घोषित अपराधी' करार दिया था.

अब इंटरपोल के रेड नोटिस जारी होने के बाद कराची पुलिस को उम्मीद है कि लाखो को जल्द ही गिरफ्तार कर वापस पाकिस्तान लाया जाएगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पहले अंधाधुंध फायरिंग, फिर हिंदू व्यापारी को पिस्तौल सटाकर मारी गोली, पाकिस्तान में सरेआम वारदात से खौफ

Featured Video Of The Day
NDTV India New Look: नया लुक, नया अंदाज और आपके भरोसे का साथ, जुड़े रहें NDTV India के साथ
Topics mentioned in this article