अमेरिका में भारतीय नागरिक जशनप्रीत गिरफ्तार, ICE ने बताया 'क्रिमिनल एलियन', डिपोर्ट करने की तैयारी शुरू

सैन डिएगो में भारतीय नागरिक जशनप्रीत सिंह को गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड के चलते अमेरिकी इमिग्रेशन अधिकारियों (ICE) ने गिरफ्तार किया है. उन्हें भारत वापस भेजने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमेरिका में भारतीय नागरिक जशनप्रीत सिंह को इमिग्रेशन अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है
  • जशनप्रीत सिंह पर धमकी, हथियार से हमला और शराब पीकर ड्राइविंग जैसे गंभीर आरोप लगे
  • उसे ICE की हिरासत में रखा गया है और अमेरिका से निर्वासन की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

अमेरिका के सैन डिएगो में भारतीय नागरिक जशनप्रीत सिंह को अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने उसे क्रिमिनल एलियन बताया है. इस गिरफ्तारी की जानकारी सैन डिएगो की एनफोर्समेंट एंड रिमूवल ऑपरेशंस यूनिट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके दी. अधिकारियों के मुताबिक जशनप्रीत सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. उस पर धमकी देकर लोगों में डर पैदा करने, घातक हथियार से हमला करने और शराब पीकर गाड़ी चलाने जैसे आरोप लगे हैं. फिलहाल उसे ICE की हिरासत में रखा गया है और उसके खिलाफ अमेरिका से डिपोर्टेशन यानी निर्वासन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

इमिग्रेशन पर कोर्ट सुनाएगी फैसला

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि इमिग्रेशन कोर्ट में चलने वाली इस प्रक्रिया के बाद यह तय होगा कि जशनप्रीत सिंह को अमेरिका से वापस भेजा जाएगा या नहीं. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं किया गया है कि उसकी गिरफ्तारी किन परिस्थितियों में हुई और उसकी अगली कोर्ट सुनवाई कब होगी.

एक और मामला चर्चा में

इस बीच, अमेरिका में जशनप्रीत सिंह नाम से जुड़ा एक और मामला भी चर्चा में रहा. पिछले साल कैलिफोर्निया में इसी नाम के 21 साल के भारतीय मूल के ट्रक ड्राइवर का एक बड़ा सड़क हादसा हुआ था, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी. उस मामले में शुरुआत में ट्रक ड्राइवर पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगाया गया था. लेकिन बाद में आई टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट में साफ हो गया कि हादसे के समय उसके खून में शराब या किसी नशीले पदार्थ के कोई निशान नहीं मिले थे. इसके बाद उस पर से DUI का आरोप हटा दिया गया था. हालांकि अभियोजकों ने उस केस में तीन लोगों की मौत के लिए ग्रॉस नेग्लिजेंस के साथ वाहन से गैर-इरादतन हत्या और हाईवे पर लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप लगाए थे.

अधिकारियों के मुताबिक हादसा तब हुआ जब ट्रक ड्राइवर समय पर गाड़ी नहीं रोक पाया और एक वाहन से टकराने के बाद कई गाड़ियों की चेन-रिएक्शन टक्कर हो गई.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ईरान का मिसाइल अंडरवर्ल्ड, जिसके दम पर वो अमेरिका और इजरायल के सामने टिका हुआ है

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Iran में चला Trump का Pilot Rescue मिशन! Bharat Ki Baat Batata Hoon