पहाड़ से टकराकर खिलौने की तरह पलटा हेलीकॉप्टर, मौत सामने फिर हुआ चमत्कार, रोंगटे खड़े कर देगा नेपाल का Video

एयर डायनेस्टी का हेलीकॉप्टर (9N-AFQ) काठमांडू से उड़ा था और पूर्वी नेपाल के खातोंग जिले के एक खेत में बने हेलीपैड पर उतरने की कोशिश कर रहा था. शव लेकर आ रहे हेलीकॉप्टर में 5 यात्री सवार थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

जाको राखे साइयां, मार सके न कोय... ये कहावत एक बार फिर से सच साबित हुई है. नेपाल में आसमान से उतरने की कोशिश करते हेलीकॉप्टर के साथ जो हुआ,  वह रोंगटे खड़े करने वाला है. घटना का वीडियो देखकर यकीन करना मुश्किल है कि कोई जिंदा भी बचा होगा. लेकिन कुदरत का करिश्मा देखिए कि इस भयानक हादसे के बावजूद कोई भी हताहत नहीं हुआ. 

काठमांडू से आ रहा था हेलीकॉप्टर

ये भीषण हादसा बुधवार को नेपाल के खोतांग में हुआ. एयर डायनेस्टी का एक हेलीकॉप्टर (9N-AFQ) काठमांडू से उड़ा था और पूर्वी नेपाल के खातोंग जिले के एक खेत में बने हेलीपैड पर उतरने की कोशिश कर रहा था. हादसे के वक्त हेलीकॉप्टर में एक शव के अलावा पांच यात्री सवार थे. 

पहले जमीन से टकराया, फिर पहाड़ से 

वीडियो में देखा जा सकता है कि हेलीकॉप्टर बालाबेसी में लैंडिंग का प्रयास कर रहा था. एक बार लगभग उतर भी गया था, लेकिन अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह एक तरफ झुककर पहले जमीन से टकराया, फिर उसका पिछला हिस्सा पहाड़ से टकराकर पलट गया. हेलीकॉप्टर किसी खिलौने की तरह हवा में नाच रहा था. 

Advertisement

खेत में उतरने के दौरान क्रैश हुआ

इस नाटकीय हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.  खोतांग जिले की मुख्य जिला अधिकारी रेखा कंडेल ने एएनआई को फोन पर बताया कि यह हेलीकॉप्टर एक शव लेकर काठमांडू से आ रहा था और खेत में उतरने की कोशिश के दौरान क्रैश हो गया. उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. 

सिर्फ एक यात्री को चोट, बाकी सुरक्षित

हेलीकॉप्टर कंपनी के मुताबिक, 9N-ASQ रजिस्ट्रेशन वाला ये हेलीकॉप्टर सुबह के 11.51 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ. इसमें 5 यात्री सवार थे. हेलीकॉप्टर को पायलट सबीन थापा उड़ा रहे थे. कंपनी ने बयान में बताया कि हेलीकॉप्टर में सवार एक यात्री को चोट लगी हैं. पायलट और अन्य यात्री घायल नहीं हुए हैं. हादसे के बाद एक अन्य हेलीकॉप्टर को मौके पर भेजा गया. 

Advertisement

भीषण हादसे की ये थी वजह

शुरुआती जांच में दुर्घटना की वजह को लेकर जो बात बात सामने आ रही है, उसके मुताबिक लैंडिंग के दौरान तेज हवाओं या उड़ती धूल की वजह से हेलीकॉप्टर का संतुलन बिगड़ गया होगा. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हेलीकॉप्टर मलबे में तब्दील हो गया. जैसे ही चॉपर पलटा, स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और सुरक्षित बचे लोगों को बाहर निकाला . फिलहाल मामले की विस्तृत जांच की जा रही है ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके.

ये भी देखें- डोनाल्ड ट्रंप को भाव क्यों नहीं दे रहे हैं यूरोपीय देश, क्या ग्रीनलैंड बना रेड सिग्नल की वजह

Featured Video Of The Day
Ali Larijani की मौत के बाद गुस्से में ईरान, हमले किए तेज | Iran Israel War | US Iran War | BREAKING
Topics mentioned in this article