- 28 फरवरी की सुबह तेहरान में खामेनेई कॉम्प्लेक्स पर हमला हुआ, जिसमें मोजतबा खामेनेई बच गए थे.
- मोजतबा खामेनेई की पत्नी और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उन्हें मामूली चोट आई थी.
- ईरान के सैन्य प्रमुख मोहम्मद शिराजी का शरीर हमले में चिथड़े-चिथड़े हो गया थाय
ईरान पर हुए अमेरिकी-इजरायली हमले की एक खौफनाक अंदरूनी कहानी सामने आई है. लीक ऑडियो के हवाले से दावा किया गया है कि देश के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई महज कुछ मिनट के फर्क से मौत के मुंह से लौटे. जबकि उनके पिता अयातुल्लाह अली खामेनेई समेत परिवार के कई सदस्य इस हमले में मारे गए.
हमले से कुछ मिनट पहले बाहर निकले और बच गई जान
रिपोर्ट के मुताबिक, 28 फरवरी की सुबह करीब 9:32 बजे तेहरान स्थित खामेनेई कॉम्प्लेक्स पर हमला हुआ. बताया गया कि मोजतबा खामेनेई हमले से कुछ ही मिनट पहले किसी काम से बाहर आंगन में निकले थे और वापस इमारत में जा रहे थे, तभी जोरदार धमाका हुआ.
इस हमले में उनकी पत्नी ज़हरा हद्दाद-अदिल और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोजतबा को सिर्फ पैर में मामूली चोट आई.
यह भी पढ़ें- श्रीलंका में हफ्ते के 3 दिन छुट्टी, पाक में सैलरी कटौती.. ईरान-इजरायल जंग से लड़खड़ाने लगे भारत के पड़ोसी मुल्क
'कुछ किलो मांस” में बदल गया टॉप सैन्य अधिकारी
लीक ऑडियो में हमले की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ईरान के सैन्य प्रमुख मोहम्मद शिराजी का शरीर पूरी तरह चिथड़े-चिथड़े हो गया. पहचान के लिए सिर्फ 'कुछ किलो मांस' ही बचा था.
परिवार के और सदस्य भी बने निशाना
ऑडियो में यह भी दावा किया गया कि अयातुल्लाह अली खामेनेई के दामाद मिसबह अल-हुदा बाघेरी कानी का सिर हमले में दो हिस्सों में बंट गया था. वहीं, खामेनेई के दूसरे बेटे मुस्तफा खामेनेई पास में ही मौजूद थे, लेकिन वे अपनी पत्नी के साथ सुरक्षित बच निकलने में सफल रहे.
यह भी पढ़ें- 'जो अपनों की ही मदद न करे वो सच्चा मुसलमान नहीं...', जंग में घिरे ईरान ने दी इस्लाम की दुहाई, इस्लामिक देशों को घेरा
एक साथ कई ठिकानों पर हमला
बताया गया कि यह हमला बेहद सुनियोजित था, जिसमें एक ही समय पर कॉम्प्लेक्स के कई हिस्सों, खासतौर पर खामेनेई परिवार से जुड़े आवासीय इलाकों को निशाना बनाया गया. हालांकि, इस लीक ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन इसमें सामने आई तस्वीरें ईरान-इजरायल-अमेरिका टकराव की भयावहता और उसके मानवीय नुकसान को बेहद करीब से दिखाती हैं.














