- ट्रंप ने नोआ की टिप्पणियों को झूठा और मानहानिकारक बताया तथा कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है
- ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ग्रैमी अवार्ड्स और होस्ट ट्रेवर नोआ दोनों की कड़ी आलोचना की है
- एपस्टीन फाइलों में आरोप है कि ट्रंप ने लगभग 25 साल पहले नाबालिग लड़की के साथ अश्लील काम किया था
68वें ग्रैमी अवार्ड्स में एक बात अमेरिका के राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप को बहुत ज्यादा चुभ गई है. ग्रैमी अवार्ड्स को होस्ट कर रहे ट्रेवर नोआ ने एपस्टीन मामले में ट्रंप के नाम का जिक्र करते हुए ग्रीनलैंड को लेकर भी तंज कस दिया. अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने नोआ को कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी है. रविवार रात ग्रैमी अवार्ड्स के दौरान, बिली एलिश के सॉन्ग ऑफ द ईयर का ग्रैमी अवार्ड जीतने के बाद, नोआ ने ट्रंप पर कटाक्ष किया.
शेख हसीना और ब्रिटेन की सांसद ट्यूलिप को बांग्लादेश की कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा
नोआ ने ऐसा क्या कहा
वैरायटी की रिपोर्ट के अनुसार नोआ ने कहा, "ये लीजिए, साल का सर्वश्रेष्ठ गाना! बिली इलिश को बधाई. वाह! ये वो ग्रैमी अवॉर्ड है जो हर कलाकार पाना चाहता है - लगभग उतना ही जितना ट्रंप ग्रीनलैंड चाहते हैं. और ये बात समझ में आती है क्योंकि एपस्टीन के जाने के बाद उन्हें बिल क्लिंटन के साथ समय बिताने के लिए एक नए द्वीप की जरूरत है."
सिंधु जल संधि पर कोर्ट-कोर्ट खेल रहा पाकिस्तान, जानिए भारत कैसे दे रहा जवाब
ट्रंप तुरंत भड़क गए
ट्रंप ने नोआ पर पलटवार करने में एक मिनट भी नहीं गंवाया. अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में, अमेरिकी राष्ट्रपति ने पहले ग्रैमी अवार्ड्स का अपमान किया और फिर उसके होस्ट का. ट्रंप ने लिखा "ग्रैमी अवार्ड्स सबसे घटिया हैं, देखने लायक नहीं! सीबीएस खुशकिस्मत है कि अब यह बकवास उनके प्रसारण में नहीं आती. होस्ट, ट्रेवर नोआ, चाहे वह कोई भी हो, लगभग उतना ही बुरा है, जितना कि कम रेटिंग वाले एकेडमी अवार्ड्स में जिमी किमेल."
'मैं तुम्हारे साथ खूब मजा करने वाला हूं'
ट्रंप ने साफ किया कि नोआ ने उनके और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के बारे में जो कुछ भी कहा है वह "गलत" है. ट्रंप ने आगे कहा, "गलत!!! मैं बिल के बारे में कुछ नहीं कह सकता, लेकिन मैं कभी एपस्टीन द्वीप या उसके आस-पास भी नहीं गया, और आज रात के झूठे और मानहानिकारक बयान से पहले, मुझ पर कभी भी वहां होने का आरोप नहीं लगाया गया, यहां तक कि फर्जी समाचार मीडिया द्वारा भी नहीं. ऐसा लगता है कि मैं अपने वकीलों को इस बेचारे, दयनीय, प्रतिभाहीन, बेवकूफ एम.सी. पर मुकदमा करने के लिए भेजूंगा, और उससे भारी भरकम रकम वसूलूंगा. लिटिल जॉर्ज स्लोपाडोपोलस और अन्य लोगों से पूछो कि उसका क्या नतीजा निकला. सीबीएस से भी पूछो! तैयार हो जाओ नोआ, मैं तुम्हारे साथ खूब मजा करने वाला हूं!"
क्या क्यूबा में भी होगा सत्ता परिवर्तन? ट्रंप ने वेनेजुएला के जरिए बढ़ाया दबाव
ट्रंप-एपस्टीन संबंध
अमेरिकी न्याय विभाग ने शुक्रवार को दोषी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से संबंधित 30 लाख से अधिक पेजों के दस्तावेज जारी किए, जिनमें 2,000 वीडियो और 1,80,000 तस्वीरें शामिल हैं. एपस्टीन फाइलों में किए गए एक दावे के अनुसार, लगभग 25 साल पहले न्यू जर्सी में ट्रंप ने 13-14 वर्ष की एक नाबालिग लड़की को ओरल सेक्स करने के लिए मजबूर किया था. एपस्टीन फाइलों में बार-बार ट्रंप का नाम आया है.













