अमित शाह ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में हुई बंपर वोटिंग को बीजेपी के पक्ष में मतदान बताया. अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी प्रधानमंत्री मोदी से डरती हैं और उनके हर कदम को राजनीतिक रूप से देखती हैं. अमित शाह ने ममता बनर्जी की मानसिकता पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वे विरोधियों के प्रयासों को समझ नहीं पातीं.