PM मोदी ने पानीहाटी क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे और बंगाल में परिवर्तन की लहर का दावा किया. मोदी ने तृणमूल कांग्रेस पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए लोकतंत्र के मंदिर को कुचलने का गंभीर आरोप लगाया. पहले चरण में हुई बंपर वोटिंग को PM मोदी ने भाजपा का समर्थन बता जीत का शंखनाद किया है.