बांग्लादेश में BNP की बंपर जीत, 17 साल बाद लौटे तारिक रहमान संभालेंगे कमान, जमात और आंदोलनकारियों की करारी हार

बांग्लादेश के 2026 आम चुनाव में Bangladesh Nationalist Party (BNP) ने जबरदस्त जीत दर्ज की है और पार्टी ने बहुमत का दावा करते हुए सरकार बनाने की घोषणा कर दी है. यह चुनाव 2024 की Gen Z नेतृत्व वाली जनक्रांति के बाद पहली बार हुआ, जिसने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार को गिराया था.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Bangladesh Election Results 2026: बांग्लादेश चुनाव रिजल्ट लाइव
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बांग्लादेश में BNP ने बहुमत हासिल कर सरकार बनाने का ऐलान किया है.
  • अवामी लीग का चुनाव चिन्ह ‘नौका’ पहली बार 30 वर्षों में चुनाव से गायब रहा क्योंकि पार्टी को बैन कर दिया गया है.
  • BNP के नेता तारिक रहमान 17 वर्षों के निर्वासन के बाद लौटे हैं और संभवतः बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री होंगे.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Bangladesh Election Results 2026: बांग्लादेश ने एक निर्णायक जनादेश देते हुए Bangladesh Nationalist Party (BNP) को ऐतिहासिक जीत दिलाई है. स्थानीय टीवी चैनलों के शुरुआती रुझानों और पार्टी के दावे के मुताबिक BNP ने बहुमत हासिल कर लिया है और अगली सरकार बनाने का ऐलान कर दिया है. यह चुनाव इसलिए भी बेहद अहम था क्योंकि यह 2024 की Gen-Z नेतृत्व वाली उस जनक्रांति के बाद पहली वोटिंग थी जिसने लंबे समय से सत्ता में बनी प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार को अपदस्थ कर दिया था.

तीन दशकों में पहली बार ‘नौका' गायब

इस चुनाव की सबसे अभूतपूर्व स्थिति यह रही कि 30 साल में पहली बार अवामी लीग का चुनाव चिन्ह ‘नौका' बैलेट पेपर से गायब रहा, क्योंकि पिछली सरकार के पतन के बाद पार्टी को निलंबित कर दिया गया है. अवामी लीग की जगह अब एक नई राजनीतिक संरचना उभरकर सामने आई है, जिसमें BNP, 11-दलीय गठबंधन (जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व में), नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) जैसे युवा-आधारित दल तीन प्रमुख ध्रुव के रूप में दिखे.

यह भी पढ़ें- Bangladesh Election 2026 Results Live Updates: बांग्लादेश चुनाव में चली BNP की आंधी, तारिक रहमान होंगे नए PM

कौन-कौन है मैदान में?

BNP के तारिक रहमान (Tarique Rahman) 17 साल के निर्वासन के बाद दिसंबर में बांग्लादेश लौटे. अब चुनाव नतीजों से यह लगभग स्पष्ट हो गया है कि तारिक रहमान ही बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री होंगे. 

Shafiqur Rahman (जमात-ए-इस्लामी)

 शफीकुर रहमान की पार्टी जमात-ए-इस्लामी भी मुख्य रूप से चुनावी मैदान में थी. लेकिन नतीजों में उन्हें झटका लगा है. 

Advertisement

Gen-Z ने निभाई अहम भूमिका

इस चुनाव में Gen-Z फैक्टर भी काफी अहम रहा. 18-37 वर्ष के कुल मतदाता लगभग 44% हैं. 2024 की जनक्रांति में इन्हीं युवा मतदाताओं ने निर्णायक भूमिका निभाई थी और इस चुनाव में भी उनकी मौजूदगी बेहद प्रभावशाली रही.

कुल कितने उम्मीदवार थे मैदान में?

वोटिंग कल सुबह 7:30 बजे शुरू हुई और 4:30 बजे तक चली. कुल 50 राजनीतिक दल, 1,755 उम्मीदवार और 273 निर्दलीय मैदान में थे.

Advertisement

BNP ने बहुमत का दावा किया

BNP मीडिया सेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर जीत का दावा किया है. 

तारिक रहमान ने दोनों सीटों से जीत हासिल की

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष तारिक रहमान ने कहा कि उनकी पार्टी देश के राष्ट्रीय संसद चुनाव में "ऐतिहासिक जीत" हासिल करने के लिए तैयार है. बीएनपी चुनाव समिति के प्रवक्ता महदी अमीन ने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी कम से कम दो-तिहाई सीटें जीतने की राह पर है. उन्होंने कहा कि रहमान ने उन "दोनों सीटों" पर जीत हासिल की है जिन पर उन्होंने चुनाव लड़ा था. बीएनपी के वरिष्ठ नेता रुहुल कबीर रिजवी ने पार्टी के एक बयान में बिना आंकड़े दिए "व्यापक जीत" का दावा किया और अपने फॉलोअर्स से सड़कों पर जश्न मनाने के बजाय शुक्रवार को प्रार्थना में धन्यवाद देने का आह्वान किया. हालांकि, पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरी रात बीएनपी कार्यालयों के सामने बिताई.

तारिक रहमान नहीं निकालेंगे विजय रैली, कहा जुमा के बाद विशेष प्रार्थना करें

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी चुनाव में प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है लेकिन इसके नेता ने सार्वजनिक जश्न के बजाय संयम दिखाने और पूरे देश में विशेष प्रार्थनाओं का आह्वान किया है. डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार बीएनपी के अध्यक्ष तारिक रहमान ने सभी संगठनात्मक स्तरों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को आज जुमा की नमाज के बाद पूरे बांग्लादेश भर में विशेष प्रार्थना करने का निर्देश दिया है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | UP से बंगाल तक 'बाबरी' पर सियासी दंगल! Imran Masood Exclusive | Humayun Kabir