2 years ago

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Ex Japan PM Shinzo Abe) पर शुक्रवार की सुबह गोली से हमला हुआ, जिससे उनके निधन की खबर आ रही है. न्यूज एजेंसी AFP ने स्थानीय मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए बताया कि आबे का निधन हो गया है. शुक्रवार को नारा क्षेत्र में सुबह 11.30 बजे के करीब एक चुनावी सभा के दौरान एक शख्स ने उन्हें पीछे से गोली मारी. गोली उनके गर्दन में लगी. इसके पहले रिपोर्ट्स आ रही थीं कि उन्हें हमले के स्थल से एयरलिफ्ट करके अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी. पब्लिक ब्रॉडकास्टर एनएचके और क्योडो समाचार एजेंसी ने कहा कि पूर्व नेता रविवार को होने वाले चुनाव से पहले एक कार्यक्रम में भाषण दे रहे थे, तभी गोलियों की आवाज सुनाई दी.

Watch: वह पल जब भाषण के दौरान गोली लगते ही गिर पड़े जापान के Ex PM Shinzo Abe

Here are the updates on attack on Shinzo Abe:

Jul 08, 2022 17:39 (IST)
शिंजो आबे के दिल में गोली लगने से हो गया था छेद : डॉक्टर
शिंजो आबे को बचाने की कोशिश करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि गोली ने उनके दिल में छेद कर दिया था. एक डॉक्टर ने बताया , " गोली लगने से हुए जख्म से दिल में बड़ा छेद बन गया था. उनकी गर्दन पर दो बार गोली चली."
Jul 08, 2022 16:46 (IST)
तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा ने शिंजो आबे की हत्या पर जताया दुख
जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की हत्या पर  तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा ने दुख जाता है. उन्होंने कहा कि मुझे मेरे दोस्त शिंजो आबे की हत्या से गहरा धक्का लगा है. मैं उनके लिए प्रार्थना करता हूं साथ ही मेरी संवेदना पीड़ित परिवार के साथ हैं. 


Jul 08, 2022 15:42 (IST)
शाम 5.03 बजे हुआ जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन : प्रोफेसर हिडेताडा फुकुशिमा
नारा मेडिकल यूनवर्सिटी अस्पताल के प्रोफेसर हिडेताडा फुकुशिमा ने बताया कि शिंज़ो आबे को दोपहर 12.20 पर अस्पताल लाया गया था. अस्पताल पहुंचने पर ऐसा लगा कि उनकी हृदय गति रुक सी गई है. उनकी जांच की और तुरंत इलाज शुरू किया गया. हालांकि, शाम 5.03 बजे उनका निधन हो गया. 

Jul 08, 2022 15:01 (IST)
PM मोदी ने जापान के Ex PM शिंजो आबे के निधन पर जताया शोक
मैं अपने सबसे प्रिय दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन से हैरान हूं. अपने दुख को शब्दों में बयां करना संभव नहीं है. शिंजो आबे एक बड़े वैश्विक राजनेता थे और बेहतरीन नेता थे, साथ ही एक प्रशासक के तौर पर उन्होंने बेहतरीन भूमिका निभाई. उन्होंने अपना जीवन जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए समर्पित कर दिया.    - भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्वीट 
Jul 08, 2022 14:25 (IST)
जापान के Ex PM शिंजो आबे का गोली लगने के बाद हुआ निधन: AFP
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे का चुनाव प्रचार के दौरान गोली लगने के बाद निधन हो गया है. समाचार एजेंसी AFP ने स्थानीय मीडिया के हवाले से यह बताया है.  
Jul 08, 2022 13:21 (IST)
शिंज़ो आबे की हालात बेहद गंभीर - जापान सरकार
प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा (Japan PM Fumio Kishida)  ने एक प्रचार के बीच से हेलीकॉप्टर के ज़रिए टोक्यो लौट कर पत्रकारों से कहा, "पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे को नारा में गोली मारी गई और मुझे बताया गया है कि उनकी हालत बेहद गंभीर है.

Advertisement
Jul 08, 2022 11:17 (IST)
राहुल गांधी ने भी जापानी पूर्व पीएम पर हुए हमले पर जताया दुख
Jul 08, 2022 11:16 (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे पर हुए हमले पर जताया दुख
Advertisement
Jul 08, 2022 11:13 (IST)
हमलावर के पास से गन बरामद
Jul 08, 2022 10:56 (IST)
जापान के पूर्व PM शिंज़ो आबे को गोली लगी : 10 बातें
शिंजो आबे रविवार को होने वाले अपर हाउस चुनाव से पहले एक कार्यक्रम में भाषण दे रहे थे, तभी गोलियों की आवाज सुनाई दी.
Advertisement
Jul 08, 2022 10:42 (IST)
जापान के पीएम 11 बजे करेंगे देश को संबोधित
शिंजो आबे पर हमले के बाद जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिद 11 बजे देश को संबोधित करेंगे. ऐसा मान जा रहा है कि प्रधानमंत्री आबे पर हुए हमले पर अपडेट देंगे. गोली लगने से शिंजो की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही है. 
Jul 08, 2022 10:40 (IST)
शिंजो आबे जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधान मंत्री रहने वाले शख्स

67 वर्षीय शिंजो आबे जापान के सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले प्रधान मंत्री हैं. उन्होंने 2006 में एक साल और फिर 2012 से 2020 तक पद संभाला है. खराब तबियत की वजह से उन्होंने 2020 में पद छोड़ दिया था.
Advertisement
Jul 08, 2022 09:59 (IST)
गोली लगते ही गिर पड़े थे आबे
जब गोली लगी तो 67 वर्षीय आबे गिर गए. उनकी गर्दन से खून बह रहा था. 

Jul 08, 2022 09:55 (IST)
शिंजो आबे को सुबह करीब 11:30 बजे गोली मारी गई: जापानी सरकार


जापानी सरकार ने पुष्टि की है कि पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे को नारा के पश्चिमी क्षेत्र में गोली मार दी गई थी. मुख्य कैबिनेट सचिव हिरोकाजू मात्सुनो ने संवाददाताओं से कहा, "पूर्व प्रधान मंत्री आबे को नारा में सुबह करीब 11:30 बजे गोली मार दी गई थी. एक व्यक्ति, जिसे शूटर माना जा रहा था, को हिरासत में ले लिया गया है. पूर्व प्रधान मंत्री आबे की स्थिति अज्ञात है." 
Jul 08, 2022 09:51 (IST)
जापान में अमेरिकी राजदूत ने आबे पर हुए हमले पर जताया दुख, कहा- स्तब्ध हूं

जापान में अमेरिकी राजदूत रहम इमानुएल ने कहा है कि वह पूर्व पीएम पर हुई गोलीबारी से 'दुखी और स्तब्ध' हैं. उन्होंने एक बयान में कहा,  "हम सभी पूर्व प्रधान मंत्री पर हमले से दुखी और स्तब्ध हैं. आबे जापान के एक उत्कृष्ट नेता और संयुक्त राज्य अमेरिका के अटूट सहयोगी रहे हैं. अमेरिकी सरकार और अमेरिकी लोग आबे की कुशलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं." 
Jul 08, 2022 09:47 (IST)
जब गोली लगी तो 67 वर्षीय आबे गिर गए
जब गोली लगी तो 67 वर्षीय आबे गिर गए. उनकी गर्दन से खून बह रहा था. उनकी सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के एक सूत्र ने जीजी समाचार एजेंसी को यह जानकारी दी है. घटना के तुरंत बाद न तो एलडीपी और न ही लोकल पुलिस  रिपोर्ट की पुष्टि करने में सक्षम थी.
Jul 08, 2022 09:44 (IST)
देखें वीडियो : जब जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को मारी गई गोली
Jul 08, 2022 09:38 (IST)
आबे पर गोली चलाने वाले संदिग्ध शख्स पकड़ा गया
पुलिस ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर गोली चलाने वाले संदिग्ध शख्स को घटनास्थल पर पकड़ा : जापानी प्रसारणकर्ता एनएचके
Jul 08, 2022 09:37 (IST)
Jul 08, 2022 09:35 (IST)
जापान के पूर्व PM शिंजो आबे को कथित रूप से गोली मारने वाला गिरफ्तार
पब्लिक ब्रॉडकास्टर एनएचके और क्योडो समाचार एजेंसी ने कहा कि पूर्व नेता रविवार को होने वाले चुनाव से पहले एक कार्यक्रम में भाषण दे रहे थे, तभी गोलियों की आवाज सुनाई दी.