क्या ईरान ने मार गिराया था US का फाइटर जेट F-15? अमेरिका ने एक पोस्ट से सब क्लियर कर दिया

ईरानी मीडिया तेहरान टाइम्स में छपी रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि ईरान की सेना ने दक्षिणी तट के पास एक अमेरिकी F‑15 विमान को मार गिराया है. अमेरिका के सेंट्रल कमांड ने इसका सच बताया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
us fighter jet f-15 shot down claim
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमेरिका ने ईरान द्वारा F-15 लड़ाकू विमान मार गिराने के दावे को पूरी तरह से झूठा और अफवाह बताया
  • अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान 8000 से अधिक लड़ाकू उड़ानें पूरी होने की जानकारी दी
  • CENTCOM ने स्पष्ट किया कि ईरान ने किसी भी अमेरिकी लड़ाकू विमान को मार गिराने का कोई सबूत नहीं पेश किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

अमेरिका ने ईरान की ओर से यूएस के F-15 लड़ाकू विमान को मार गिराने वाले दावे को झूठा बताया है. अमेरिका ने एफ-15 को गिराने के दावे को महज अफवाह करार देते हुए इसे सिरे से खारिज कर दिया है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बकायदा एख पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टिकी है.

ईरान के दावे पर क्या बोला अमेरिका?

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि अफवाहें दावा कर रही हैं कि ईरानी शासन ने हाल ही में ईरान के ऊपर एक अमेरिकी F-15 को मार गिराया है. जबकि 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के दौरान अमेरिकी सेना ने 8,000 से अधिक लड़ाकू उड़ानें (Combat Flights) भरी हैं. ईरान की ओर से किसी भी अमेरिकी लड़ाकू विमान को नहीं मार गिराया गया है.

ईरान ने क्या दावा किया था?

ईरानी मीडिया तेहरान टाइम्स में छपी रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि ईरान की सेना ने दक्षिणी तट के पास एक अमेरिकी F‑15 विमान को मार गिराया है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना को ईरानी एयर‑डिफेंस ने एक अनधिकृत या संदिग्ध घुसपैठ के रूप में दर्ज किया था. सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें-  न्यूयॉर्क एयरपोर्ट के रनवे पर ट्रक से टकराया एयर कनाडा एक्सप्रेस का विमान, कई घायल- VIDEO

यह भी पढ़ें-  मध्य-एशिया युद्ध पर मोदी सरकार का एक्शन प्लान, कैबिनेट बैठक में तय हुआ भारत कैसे बचाएगा अपनी इकोनॉमी
 

Advertisement

Featured Video Of The Day
ईरान-इजरायल जंग के बीच पीएम मोदी ने बुलाई मीटिंग, जानें क्या हुआ इसमें?
Topics mentioned in this article