ओटीटी की दुनिया में इन दिनों जोरदार कहानियां आ रही हैं. ऐसी कहानियां जो रोंगटे खड़े कर देती हैं. ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक नई वेब सीरीज आई है, जिसने ओटीटी की दुनिया में धूम मचाकर रख दी है. इस वेब सीरीज में ऐसे सीरियल किलर की कहानी देखने को मिलती है, जो एक दशक के अंदर 17 से ज्यादा युवकों की हत्या कर देता है और पुलिस को भनक भी नहीं लगने देता है. लेकिन एक दिन वो पकड़ा जाता है, और उसके सारे जुर्मों का चौंकाने वाला खुलासा होता है. बस जेफ्री डेहमर को लेकर नेटफ्लिक्स पर वेब सीरीज 'डेहमर' रिलीज हुई है. इस सीरीज में इवान पीटर्स, रिचर्ड जेनकिंस और नाइसी नैश लीड रोल में हैं. इसके क्रिएटर रयान मर्फी और इयान ब्रेनन हैं. (वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें)
नेटफ्लिक्स की सीरियल किलर बेस्ड वेब सीरीज 'डेहमर' को दुनियाभर में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसको अभी तक 50 करोड़ से ज्यादा के व्यू ऑर्स मिल चुके हैं. इस तरह यह नेटफ्लिक्स की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली टॉप 10 सीरीज की फेहरिस्त में शामिल हो गई है. यह वेब सीरीज 21 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है.
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
डेहमर की बात करें तो इसने 1978 से 1991 के बीच अपराधों को अंजाम दिया था. उसने इस दौरान 17 युवकों का कत्ल किया था. 1991 में उसे पकड़ा गया था, और उसके पास से उन लोगों की खौफनाक 80 फोटो मिली थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं