Netflix Top 10 Crime Thriller Hindi Web Series: नेटफ्लिक्स पर हर महीने कोई नई सीरीज रिलीज होती है, इनमें से कुछ ऐसी सीरीज भी होती हैं जिन्हें देखने के लिए लोग काफी इंतजार करते हैं. वहीं कुछ सीरीज ऐसी भी होती हैं, जिनके बारे में लोगों को पता ही नहीं चल पाता है. जबकि ये काफी धमाकेदार और एंटरटेनमेंट से भरपूर होती हैं. आज हम आपको ऐसी पांच क्राइम थ्रिलर हिंदी वेब सीरीज के बारे मे बता रहे हैं, जिन्हें एक बार देखने के बाद आप देखते ही चले जाएंगे और सीट से नहीं उठ पाएंगे. यही नहीं, इन सीरीज के जरिये कहीं आप क्राइम रिपोर्टर का संघर्ष देख पाएंगे तो कहीं आपको कातिल क्या सोचता है, यह पता चल सकेगा.
Netflix की टॉप 5 वेब सीरीज
कोहरा
ये शानदार थ्रिलर सीरीज है. इसकी कहानी एक यंग लड़के की है जिसकी शादी से एक दिन पहले मौत हो जाती है. उसके बाद दो पुलिस ऑफिसर इस केस को सॉल्व करने के लिए आते हैं. कैसे वो इस केस को सॉल्व करते हैं और उनकी पर्सनल लाइफ कैसे खराब हो जाती है. इसमें बखूबी दिखाया गया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
द रेलवे मैन
द रेलवे मैन की कहानी भोपाल गैस त्रासदी पर आधारित है. जो 1984 में हुई थी. इस सीरीज में सिर्फ 4 एपिसोड हैं. सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे कई सारे रेलवेमैन एक साथ होकर भोपाल गैस त्रासदी से लोगों को बचाने के लिए मदद करते हैं. सीरीज की कास्ट से लेकर सीन्स तक सभी बहुत शानदार हैं.
स्कूप
स्कूप में क्राइम रिपोर्टर जागृति की कहानी दिखाई गई है जो अपने कलीग के मर्डर में फंस जाती है. खुद को सही साबित करने के लिए वो लीगल सिस्टम से लड़ती है. शो में जर्नलिज्म की सच्चाई दिखाई गई है कि कैसे कई बार लोगों की आवाज दबा दी जाती है.
द फेम गेम
द फेम गेम में माधुरी दीक्षित लीड रोल में नजर आईं थीं. ये एक बॉलीवुड स्टार की कहानी दिखाई गई है जिसकी जिंदगी स्टारडम के पीछे घूमती रहती है. हालांकि वो अचानक से गायब हो जाती है और उसके बाद उसका परिवार उसे ढूंढने लगता है. जिसके बाद उसकी बेटी को स्टार बना दिया जाता है.
दिल्ली क्राइम
नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज दिल्ली क्राइम बहुत ही शानदार है. इस सीरीज में निर्भया केस के बारे में दिखाया गया था जो दिसंबर 2012 में हुआ था. इस सीरीज का दूसरा सीजन भी आ चुका है जिसे भी काफी पसंद किया गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं