विज्ञापन
This Article is From May 18, 2022

जानें डायरेक्टर ने कैसे किया 'पंचायत' का नामकरण, क्यों बनाई यह वेब सीरीज

अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'पंचायत' का दूसरा सीजन 20 मई को रिलीज होने जा रहा है. सीरीज के डायरेक्टर ने इसे लेकर कुछ यह जानकारी दी है.

जानें डायरेक्टर ने कैसे किया 'पंचायत' का नामकरण, क्यों बनाई यह वेब सीरीज
जानें कैसे हुआ 'पंचायत' का नामकरण
नई दिल्ली:

बड़े दिल वाले छोटे से गांव फुलेरा ने प्राइम वीडियो के पंचायत के पहले सीजन का लुत्फ उठाकर दर्शकों के जीवन में एक खास जगह बनाई थी. ऐसे में टीवीएफ के सहयोग से, पंचायत जीवन की कहानी का एक आम सा हिस्सा है, जिसने ग्रामीण भारत की जमीनी हकीकत को दर्शाया है. पंचायत सीजन 2 को रिलीज होने में एक हफ्ते से भी कम समय बाकि है, ऐसे में निर्देशक ने शो बनाने के पीछे के उद्देश्य पर चर्चा की है जो एक अपने पहले सीजन के साथ फैन-फेवरेट शो बन गया है. 

'पंचायत' के नाम के बारे में निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा ने कहा, 'भारत में पंचायत गांव के जीवन की पहचान है. मैं क्लासिक शो के लिए दर्शकों के शौक को सिर्फ जिन्दा करना चाहता था और इसे वास्तविकता से जोड़ना चाहता था. जब हम बच्चे थे, हम मालगुडी डेज़ और पंचतंत्र जैसे शो देखते हुए बड़े हुए हैं. इन सब में छोटे गावों का सार था. हमने नए जमाने की पीढ़ी को यह दिखाने का लक्ष्य रखा था कि उन दिनों में क्या देखते हुए बड़े हुए हैं. पंचायत का नाम दर्शकों को उनकी मातृभूमि से जोड़ता है.'

इस तरह से यह स्लाइस ऑफ लाइफ ड्रामा अपने दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. इसका नया सीज़न 20 मई को दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग होगा. पंचायत सचिव अभिषेक त्रिपाठी यानी जितेंद्र कुमार, प्रधानजी बृज भूषण दुबे यानी रघुवीर यादव, विकास यानी चंदन राय, मंजू देवी यानी नीना गुप्ता एक बार फिर फैंस को गुदगुदाने के लिए तैयार हैं.

इसे भी देखें : तमन्ना भाटिया का कांस में दिखा जलवा, दिखीं अप्सरा सी हसीन

लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Panchayat Season 2, Panchayat Season 2 When Where And How To Watch, Amazon Prime Video, Panchayat Director, Panchayat All Episodes, Panchayat Cast, Panchayat On Prime Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com