विज्ञापन
This Article is From Jul 15, 2022

हिंदी बिग बॉस ओटीटी के बाद अब कन्नड़ वर्जन होगा ओटीटी पर रिलीज, नजर आएगा शो का नया फॉर्मेट

पिछले साल टीवी शो बिग बॉस का ओटीटी वर्जन रिलीज हुआ था. इस शो को निर्माता करण जौहर ने होस्ट किया था. बिग बॉस ओटीटी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. हिंदी बिग बॉस ओटीटी की सफलता के बाद अब कन्नड़ बिग बॉस भी ओटीटी पर रिलीज होगा.

हिंदी बिग बॉस ओटीटी के बाद अब कन्नड़ वर्जन होगा ओटीटी पर रिलीज, नजर आएगा शो का नया फॉर्मेट
किच्चा सुदीपा
नई दिल्ली:

पिछले साल टीवी शो बिग बॉस का ओटीटी वर्जन रिलीज हुआ था. इस शो को निर्माता करण जौहर ने होस्ट किया था. बिग बॉस ओटीटी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. हिंदी बिग बॉस ओटीटी की सफलता के बाद अब कन्नड़ बिग बॉस भी ओटीटी पर रिलीज होगा. इस बात की घोषणा बिग बॉस कन्नड़ के मेकर्स और होस्ट किच्चा सुदीप ने किया है. किच्चा सुदीपा बिग बॉस कन्नड़ के अब तक 8 सफल सीजन होस्ट कर चुके हैं. अब वह बिग बॉस कन्नड़ ओटीटी को होस्ट करने वाले हैं.

बिग बॉस कन्नड़ ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर रिलीज किया जाएगा। इस शो की लॉन्चिंग पर किच्चा सुदीपा ने कहा, '8 रोमांचक सीजन के होस्ट के तौर पर बिग बॉस कन्नड़ मेरे दिल में एक खास जगह रखता है. इस साल, हम पहले ओटीटी संस्करण के साथ कहानी में एक मनोरंजक मोड़ लाकर खुश हैं. जैसा कि हम वूट पर शो का प्रीमियर करने के लिए तैयार हैं, मैं दर्शकों के लिए एक दिलचस्प फॉर्मेट 24x7 लाइव एक्शन, दिलचस्प बातचीत और प्लॉट ट्विस्ट लाने के लिए उत्सुक हूं, जो निश्चित रूप से हमारे दर्शकों को भी बांधे रखेगा.'

गौरतलब है कि बिग बॉस कन्नड़ ने पिछले कुछ सालों को काफी लोकप्रियता हासिल की है. दिलचस्प कंटेस्टेंट्स की कतार और उतार-चढ़ाव के अपने उचित हिस्से के साथ, यह रियलिटी टीवी सेगमेंट में सबसे लोकप्रिय शो में से एक रहा है. ड्रामा और मनोरंजन की असीमित खुराक से भरपूर रहा है. बिग बॉस कन्नड़ ओटीटी का वूट पर जल्द ही प्रीमियर होने वाला है. दर्शक किच्चा सुदीपा के इस शो को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.

जिम के बाहर स्पॉट हुईं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss Kannada OTT, Bigg Boss Kannada, Bigg Boss Kannada OTT Release, Kichcha Sudeepa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com