बिना IIT-IIM भी मिल सकती है Google में नौकरी, वायरल वीडियो में कर्मचारी ने बताई अंदर की बात, जानें क्या है सबसे जरूरी

सोशल मीडिया पर खुद को गूगल कर्मचारी बताने वाली नेहा शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नेहा ने कंपनी की रिक्रूटमेंट प्रोसेस को लेकर कई जरूरी बातें शेयर की हैं. आइए जानते हैं-

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Google में नौकरी पाने का सीक्रेट आया सामने!

Viral News: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में शामिल गूगल में नौकरी करना लाखों युवाओं का सपना होता है. लेकिन अक्सर लोगों को लगता है कि वहां सिर्फ वही लोग पहुंच सकते हैं जो कोडिंग में एक्सपर्ट हों या जिन्होंने IIT और IIM जैसे बड़े संस्थानों से पढ़ाई की हो. हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने इन धारणाओं को काफी हद तक बदल दिया है. आइए जानते हैं कैसे- 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, सोशल मीडिया पर खुद को गूगल कर्मचारी बताने वाली नेहा शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नेहा ने कंपनी की रिक्रूटमेंट प्रोसेस को लेकर कई जरूरी बातें शेयर कीं. उन्होंने बताया कि गूगल में नौकरी पाने के लिए सिर्फ टेक्निकल स्किल्स ही जरूरी नहीं होतीं, बल्कि गूगल कई नॉन-टेक रोल्स के लिए भी लोगों को नौकरी पर रखता है.

सिर्फ कोडिंग वालों के लिए नहीं है गूगल

लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि क्या गूगल सिर्फ टेक या कोडिंग से जुड़ी पोस्ट के लिए ही भर्ती करता है. इस पर नेहा शर्मा ने साफ कहा कि यह सोच पूरी तरह गलत है. उनके अनुसार, गूगल में मार्केटिंग, स्ट्रैटेजी, सेल्स, ऑपरेशंस और कई दूसरे नॉन-टेक डिपार्टमेंट में भी बड़ी संख्या में नौकरियां होती हैं.

उन्होंने समझाया कि किसी भी टेक कंपनी को सफल बनाने के लिए सिर्फ कोड लिखना ही काफी नहीं होता. कंपनी को ऐसे लोगों की भी जरूरत होती है जो प्रोडक्ट को लोगों तक पहुंचाएं, बिजनेस बढ़ाएं और सही रणनीति तैयार करें.

Advertisement
परफेक्ट नहीं, स्मार्ट लोगों की तलाश

नेहा शर्मा ने यह भी बताया कि गूगल केवल ऐसे लोगों को नहीं चुनता जो हर सवाल का रटा-रटाया जवाब दें. कंपनी उन उम्मीदवारों को ज्यादा पसंद करती है जो नई परिस्थितियों में सही तरीके से सोच सकें, समस्याओं का हल निकाल सकें और जल्दी सीखने की क्षमता रखते हों. नेहा के मुताबिक, इंटरव्यू में उम्मीदवार की सोच और समझ को ज्यादा महत्व दिया जाता है.

IIT-IIM की डिग्री जरूरी नहीं

भारत में अक्सर माना जाता है कि बड़ी कंपनियों में नौकरी पाने के लिए IIT या IIM की डिग्री होना जरूरी है. लेकिन नेहा ने इस धारणा को भी गलत बताया. उन्होंने कहा कि गूगल आपके कॉलेज के नाम से ज्यादा आपकी स्किल्स और काम करने की क्षमता को महत्व देता है.

Advertisement

उन्होंने अपनी टीम का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां कई ऐसे लोग काम कर रहे हैं जो किसी बड़े संस्थान से नहीं पढ़े, लेकिन उनका काम और उनकी परफॉर्मेंस बेहद शानदार है.

सोशल मीडिया पर लोगों ने की तारीफ

अब, इस वीडियो के सामने आने के बाद नेटिजन्स जमकर नेहा की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें थैंक्यू भी बोल रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि नेहा के इस वीडियो से युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा और अब शायद वे अपने लिए कुछ और बेहतर प्लान कर सकेंगे. 

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
 

यह भी पढ़ें- Emraan Hashmi के गाने चलाए, Bathroom से Video Call किया... महिला के लिए Rapido राइड बनी खौफनाक कहानी

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | PM Modi: क्या कुछ होने वाला है? मोदी के सोना ने खरीदने वाले बयान के पीछे ये कारण!
Topics mentioned in this article