उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अभी 8 से 9 महीने का वक्त बाकी है, लेकिन सूबे में राजनीतिक कुरुक्षेत्र सज चुका है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या से लेकर लखनऊ तक सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और 'सनातन' का झंडा बुलंद करते हुए त्रेता युग के खलनायकों (खर-दूषण) की तुलना कलयुग के 'लैंड जिहाद' और 'लव जिहाद' से कर दी है. इसके उलट समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव राम मंदिर निर्माण और चंदे में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर सीधे बीजेपी के कोर वोट बैंक में सेंध लगाने और अपने PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं.