अमेरिका और ईरान के बीच हुआ युद्धविराम समझौता अब खत्म हो गया है. अंकारा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसकी घोषणा की. ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ अब कोई वार्ता नहीं होगी और उन्होंने ईरानी नेतृत्व को लेकर भी कड़ी टिप्पणी की. ट्रंप के इस ऐलान के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिला है. वहीं, एक तरफ ईरान में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के लिए शोक सभाएं आयोजित की जा रही हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग नम आंखों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. दूसरी ओर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और बढ़ता दिखाई दे रहा है. अमेरिकी हमलों के बाद अंकारा में चल रहे नाटो शिखर सम्मेलन से भी एक बड़ा राजनीतिक संदेश सामने आया. डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया कि हाल ही में हुए समझौते और उससे जुड़े दस्तावेज अब प्रभावी नहीं रह गए हैं. उनके इस बयान के बाद पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर नई चिंताएं पैदा हो गई हैं.