फ्लाई दुबई हमले मामले में जांच अब तेज हो गई है. ओमानी पायलट से पूछताछ करने के लिए इजरायल की टीम यूएई पहुंच गई है. इजरायली मीडिया के अनुसार, फ्लाई दुबई की सीओ पायलट ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसका इरादा विमान को इजरायल में क्रैश करने का था, जिसके बाद अब इस पूछताछ में इजरायल की टीम शामिल होगी.
फ्लाई दुबई हमले मामले में जांच तेज हो गई है, जिस तरीके से लगातार कई चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं, पूछताछ में माना जा रहा है ये भी इस पायलट ने कबूला है कि वो पूरे विमान को उड़ाना चाहता था और इजरायल में हमले को अंजाम देना चाहता था. फ्लाई दुबई फ्लाइट FZ1073 दुबई से तेल अवीव जा रही थी, तब को-पायलट जो ओमानी नागरिक है, उसने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू/एक्स से हमला किया था. कैप्टन गंभीर रूप से घायल हुए फिर भी उन्होंने फ्लाइट को संभाला और सऊदी अरब के तबुक में इमरजेंसी लैंडिंग कराई थी. अब जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि को-पायलट का इरादा विमान को इजरायल में क्रैश करने का था, वो पूरे विमान को उड़ाना चाहता था.