इजरायली मीडिया ने ओमानी को-पायलट को लेकर एक सनसनीखेज दावा किया है. पूछताछ के दौरान कथित तौर पर ओमानी पायलट ने बताया कि उसकी योजना विमान को बेन गुरियन एयरपोर्ट में क्रैश करने की थी. इसी वजह से उसने दूसरे पायलट पर हमला तब किया, जब विमान इजरायल के पास जॉर्डन के ऊपर उड़ रहा था. कथित योजना के अनुसार, वो विमान को सामान्य लैंडिंग के लिए ले जाता और आखिरी कुछ सेकंड में जब विमान को रोकने के लिए इंटरसेप्शन की संभावना नहीं रहती उसे टर्मिनल से टकरा देता. ये पूरी प्लानिंग आरोपी को-पायलट ने की थी. बताया जा रहा है कि घायल भारतीय पायलट के हर हाल में कॉकपिट का दरवाजा खोलने के निर्णायक फैसले के कारण ये कथित साजिश नाकाम हो गई.