उड़ते विमान में चले चाकू, देखिए- घायल हिंदुस्तानी पायलट ने कैसे बचाईं 180 लोगों की जान?

  • 12:34
  • प्रकाशित: सितम्बर 30, 2026

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में बुधवार को जिस पायलट पर को-पायलट ने हमला किया, वह भारतीय मूल के हैं. पायलट का नाम स्मित माछर है. को-पायलट के साथ हुई इस लड़ाई में स्मित बुरी तरह घायल और खून से लथपथ हो गए थे. लेकिन इसके बावजूद उन्‍होंने हिम्‍मत नहीं हारी और कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिसके बाद को-पायलट को काबू किया जा सका. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित माछर की दिलेरी को सलाम किया है.