Israel Gaza War News: इज़रायल और हमास के बीच जारी जंग को आज 600 दिन बीत चुके हैं। 600 दिनों से मध्य पूर्व को खून, आंसू और तबाही के अंधकार में डुबो रखा है।एक ऐसा संघर्ष जो सिर्फ दो पक्षों की लड़ाई नहीं है, बल्कि लाखों मासूमों के अस्तित्व का सवाल बन चुका है। 7 अक्टूबर 2023 को शुरू हुआ यह संघर्ष अब 600 दिन पार कर चुका है। दुनिया ने शायद उस दिन यह अंदाज़ा नहीं लगाया था कि यह हिंसा, इतनी गहराई तक आम ज़िंदगियों को चीर डालेगी।