क्‍या छात्रों पर चलाई गई पैलेट गन? जांच शुरू, जानें- कब आएगी रिपोर्ट

  • 21:10
  • प्रकाशित: जुलाई 27, 2026

20 जुलाई को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन यानी छर्रे वाली बंदूकों के इस्तेमाल का मुद्दा अब बेहद गरमा गया है.इसे लेकर विपक्ष संसद में लगातार हमलावर है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि पैलेट गन के कथित इस्तेमाल की जांच कर रही CRPF की टीम अगले हफ्ते अपनी रिपोर्ट सौंप सकती है. सवाल ये है कि क्या 20 जुलाई को छात्रों के 'चलो संसद मार्च' के दौरान पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ? क्या लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोलों के साथ छर्रे वाली बंदूकें भी चलाई गईं? पैलेट गन का इस्तेमाल तभी करने की इजाजत होती है, जब भीड़ बेहद हिंसक हो जाए और भीड़ को हटाने के दूसरे सभी तरीके फेल हो चुके हों. छात्रों के प्रदर्शन पर कथित तौर पर पैलेट गन का इस्तेमाल एक गंभीर मसला है, इसलिए इसकी जांच हो रही है.

संबंधित वीडियो