जामिया हिंसा मामले में आरोपी आशु खान ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा कि मैं तो शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहा था. मेरे खिलाफ जो एफआईआर हुई है वह गलत है. जिस समय वहां पर हिंसा हुई उस समय मैं वहां मौजूद नहीं था. अगर मेरा नाम नहीं हटाया गया तो मैं पुलिस के खिलाफ भी कार्रवाई करूंगा.